न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बेटे का दरिंदगी भरा चेहरा, बुजुर्ग मां से दो बार किया दुष्कर्म, कहा – 'ये तेरी सज़ा है'

दिल्ली के हौज काज़ी इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, जहां 39 वर्षीय बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां से दो बार दुष्कर्म किया। आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 9:06:29

दिल्ली में बेटे का दरिंदगी भरा चेहरा, बुजुर्ग मां से दो बार किया दुष्कर्म, कहा – 'ये तेरी सज़ा है'

राजधानी दिल्ली से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक 39 वर्षीय बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां के साथ दो बार बलात्कार किया। आरोपी बेटे ने इस घिनौनी हरकत को यह कहते हुए अंजाम दिया कि वह अपनी मां को “सज़ा” दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामला जांच के अधीन है।

बेटी संग थाने पहुंची पीड़िता

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हौज काज़ी इलाके में रहने वाली महिला अपनी छोटी बेटी के साथ पुलिस थाने पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि उसका बेटा लंबे समय से उसे लेकर शक में जी रहा था और आरोप लगाता था कि कई साल पहले उसके विवाहेतर संबंध रहे थे। इसी शक के चलते उसने यह हैवानियत दिखाई।

महिला ने बताया कि उसके परिवार में पति (रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी), आरोपी बेटा और छोटी बेटी रहते हैं। बड़ी बेटी पास के ही मोहल्ले में ससुरालवालों के साथ रहती है।

धार्मिक यात्रा से लौटते ही बढ़ा विवाद


शिकायत के अनुसार, पीड़िता अपने पति और छोटी बेटी के साथ 17 जुलाई को हज के लिए सऊदी अरब गई थी। वहां रहते हुए आरोपी बेटे ने कई बार फोन करके पिता को कहा कि वे तुरंत दिल्ली लौट आएं और अपनी पत्नी को तलाक दे दें। उसका कहना था कि बचपन में उसने सुना था कि मां के अन्य पुरुषों से संबंध रहे हैं।

लगातार दबाव के कारण परिवार को 1 अगस्त को दिल्ली वापस आना पड़ा। घर लौटते ही बेटे ने अपनी मां पर हमला किया। पीड़िता के अनुसार, “उसने मेरा बुर्का उतरवाया, मुझे कमरे में बंद कर दिया और बुरी तरह पीटा। उसने पिता से कहा कि उन्होंने मुझे बिगाड़ रखा है।”

मारपीट के डर से महिला घर छोड़कर बड़ी बेटी के पास चली गई, लेकिन 11 अगस्त को वह वापस लौट आई। उसी रात आरोपी ने परिवार से कहा कि उसे अपनी मां से अकेले में बात करनी है। वह उसे कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला बार-बार गिड़गिड़ाती रही कि वह उसकी मां है, लेकिन आरोपी ने उसे “पिछले कर्मों की सज़ा” बताते हुए दरिंदगी की।

पीड़िता इतनी शर्म और सदमे में थी कि उसने किसी को इस बारे में तुरंत नहीं बताया और अपनी बेटी के कमरे में सोने लगी। लेकिन यह खौफनाक सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ।

दूसरी बार भी बना दरिंदा

अगले ही दिन तड़के लगभग 3:30 बजे आरोपी दोबारा महिला के कमरे में घुसा और उसके साथ फिर से यौन उत्पीड़न किया। इस बार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपनी छोटी बेटी को सबकुछ बता दिया। बेटी ने मां को पुलिस थाने चलने के लिए समझाया। इसके बाद मां-बेटी दोनों हौज काजी थाने पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस ने कहा है कि जांच आगे जारी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?