प्रधान मंत्री जी, कुछ तो करो।
— Arvind Kejriwal (@Arvi कई स्कूलों को मिला धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप
140 करोड़ लोगों का प्रधान मंत्री आख़िर इतना बेबस क्यों है?
क्या आपसे कुछ भी संभल नहीं रहा है? #h1bvisa
शनिवार (20 सितंबर) को एक बार फिर दिल्ली के कई नामी स्कूलों को ईमेल के ज़रिये धमकी भेजी गई कि उन्हें बम से उड़ाया जाएगा। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन और बच्चों में खलबली मच गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर सभी स्कूल खाली करवाए। अचानक फैली इस अफरा-तफरी से बच्चों और उनके माता-पिता दोनों ही डरे और परेशान दिखे।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
जिन स्कूलों को धमकी मिली उनमें नजफगढ़ का कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, कुतुब मीनार के पास स्थित सर्वोदय सीनियर सेकंडरी स्कूल और द्वारका का डीपीएस स्कूल शामिल हैं। ईमेल मिलते ही दिल्ली पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि अब तक किसी भी जगह से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हर धमकी को गंभीरता से ले रही हैं।















