न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Delhi Blast: कार धमाके पर अमित शाह का बयान, मौके पर पहुंच रहा हूं, सभी एंगल से होगी जांच

दिल्ली के लाल किले के पास आई-20 कार में हुए जोरदार धमाके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर जांच करूंगा और सभी एंगल से घटना की गहन जांच होगी। इस धमाके में 10 लोगों की मौत और 24 से अधिक घायल हुए हैं। एनएसजी, एनआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 10:06:40

Delhi Blast: कार धमाके पर अमित शाह का बयान, मौके पर पहुंच रहा हूं, सभी एंगल से होगी जांच

दिल्ली में लाल किले के पास हुए जोरदार कार धमाके के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि घटना सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर हुई, जिसमें आई-20 कार में विस्फोट हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस धमाके में कुछ पैदल यात्री घायल हुए और आसपास खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में कुछ लोगों की जान चली गई है। अमित शाह ने कहा कि सभी संभावित एंगल से जांच की जाएगी और वह कुछ ही देर में घटनास्थल तथा अस्पताल का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि इस धमाके में 10 लोगों की मौत हुई और 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

10 मिनट के भीतर पहुंची जांच टीमें

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। एनएसजी और एनआईए की टीमें फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) के साथ मिलकर गहन जांच में जुट गई हैं। अमित शाह ने यह भी बताया कि आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि घटना के हर पहलू का पता लगाया जा सके।

सभी एंगल से होगी गहन जांच

अमित शाह ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी से स्थिति की समीक्षा की है। दोनों अधिकारी फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया कि सभी संभावनाओं पर गौर किया जा रहा है और किसी भी संभावित एंगल की जांच की जाएगी। जांच के परिणाम जनता के सामने शीघ्र प्रस्तुत किए जाएंगे। अमित शाह ने कहा कि वह तुरंत घटनास्थल और अस्पताल का दौरा करेंगे।

घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर सोमवार शाम धीमी गति से चल रही कार में धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), फोरेंसिक साइंस लैब और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि शाम 6:52 बजे, एक धीमी गति से चल रही कार लाल बत्ती पर रुकी थी। इसी गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की तीव्रता के कारण आसपास खड़ी अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका