न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली लाल किले धमाके का मुख्य संदिग्ध उमर की पहली तस्वीर आई सामने

दिल्ली लाल किले धमाके के मुख्य संदिग्ध डॉ. मोहम्मद उमर की पहली तस्वीर सामने आ गई। ब्लास्ट से पहले का CCTV फुटेज भी जारी, पुलिस पूरे रूट और संदिग्ध की गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Nov 2025 10:05:21

दिल्ली लाल किले धमाके का मुख्य संदिग्ध उमर की पहली तस्वीर आई सामने

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए भीषण धमाके के मुख्य संदिग्ध, डॉ. मोहम्मद उमर की पहली तस्वीर अब सार्वजनिक हुई है। इसी संदिग्ध ने सोमवार शाम को ब्लास्ट किया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई और 24 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार को धमाके से ठीक पहले का CCTV फुटेज भी सामने आया, जिसमें एक सफेद Hyundai i20 कार पार्किंग से निकलती दिखाई दी। इस कार में डॉ. उमर के होने का संदेह है।

फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा होने की संभावना

पुलिस ने बताया कि उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का सदस्य हो सकता है। पिछले कई दिनों से छापेमारी जारी थी, जिसके दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस और हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद से लखनऊ तक अभियान चलाकर लगभग 2,900 किलो विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) जब्त किया है। इससे शक जताया जा रहा है कि धमाके की योजना इसी मॉड्यूल के जरिए बनाई गई थी।

कार में बैठा तीन घंटे, लगातार निगरानी में

जांच में सामने आया कि डॉ. उमर पार्किंग में खड़ी i20 कार में लगभग तीन घंटे तक बैठा रहा और एक मिनट के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला। ऐसा माना जा रहा है कि इसी दौरान वे हमले की आखिरी रणनीति का इंतजार कर रहा था — कब हमला करना है, कहां करना है और किस प्रकार का विस्फोट करना है, इसकी योजना उसी कार में बैठकर तय की गई।

UAPA के तहत केस दर्ज, आत्मघाती हमला जांच में

धमाके के मामले में पुलिस ने UAPA के तहत FIR दर्ज कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही प्रारंभिक रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी, जिससे पूरे हमले की कहानी सामने आएगी।

CCTV फुटेज में उमर की पहचान

लाल किले धमाके से ठीक पहले का CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें सफेद i20 कार पार्किंग से निकलती नजर आ रही है। कार में बैठे व्यक्ति ने काला मास्क पहना हुआ था, जिसे डॉ. उमर के रूप में पहचानने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस पूरे रूट और संदिग्ध की गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?