न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर जुरासिक पार्क तक, दिल्ली की रामलीलाओं में इस बार दिखेगा अनोखा रंग

दिल्ली की रामलीलाओं में इस बार खास थीम्स देखने को मिलेंगी। द्वारका में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और नरेला में ‘जुरासिक पार्क’ की झलक दर्शकों को नया अनुभव देगी। जानें पूरी तैयारियां और खास आकर्षण।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 8:49:57

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर जुरासिक पार्क तक, दिल्ली की रामलीलाओं में इस बार दिखेगा अनोखा रंग

नई दिल्ली। नवरात्र की शुरुआत होते ही राजधानी में रामलीलाओं का माहौल सजने लगा है। जगह-जगह भव्य मंचन की तैयारियां जोरों पर हैं। कलाकार रिहर्सल में व्यस्त हैं और आयोजक पूरी मेहनत से दर्शकों के लिए नए अनुभव की तैयारी कर रहे हैं। द्वारका सेक्टर-10 स्थित मैदान में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी अपनी 14वीं रामलीला लेकर आ रही है, जिसकी खास थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखी गई है। इस थीम को जीवंत बनाने के लिए विशाल मंच और भव्य सजावट की जा रही है।

थीम पर सजेंगे गेट और पंडाल

इस बार रामलीला में प्रवेश करने वाले हर गेट पर थीम की झलक देखने को मिलेगी। आयोजन स्थल पर अत्याधुनिक थ्री-डी इफेक्ट्स, उच्च स्तरीय साउंड सिस्टम, ब्रांडेड फूड स्टॉल्स, आकर्षक झूले और 102 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लगभग 140×160 फीट का विशाल मंच तैयार किया जा रहा है, जिससे हजारों दर्शक दूर बैठकर भी मंचन का आनंद ले सकें।

आउटर दिल्ली की रामलीलाओं में खास आकर्षण

सोसायटी के चेयरमैन आकाश राजेश गहलोत और अध्यक्ष संजीव गोयल के अनुसार इस वर्ष का आयोजन अब तक का सबसे अनूठा होगा। वहीं आउटर दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध रामलीलाओं में से एक सुभाष रामलीला ड्रैमेटिक क्लब ने भी नरेला में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जुरासिक पार्क थीम बनेगी आकर्षण का केंद्र

नरेला सेक्टर ए-10 के डीडीए ग्राउंड में होने वाली रामलीला का आयोजन इस बार कुछ अलग अंदाज में होगा। संस्था के उपाध्यक्ष धर्मपाल वर्मा ने बताया कि करीब 78 वर्षों से लगातार यह मंचन होता आ रहा है। इस बार 110 फीट लंबा, 60 फीट चौड़ा और 65 फीट ऊंचा मंच तैयार किया गया है। मेले में लगभग 25 झूले लगाए जा रहे हैं और दर्शकों को लुभाने के लिए ‘जुरासिक पार्क’ जैसी थीम भी शामिल की गई है।

पहले दिन से उमड़ेगी भीड़

महासचिव संदीप मंगला ने बताया कि नवरात्र के पहले ही दिन से भीड़ जुटे, इसके लिए डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। यहाँ भी मुख्य थीम ऑपरेशन सिंदूर ही होगी। सुरक्षा को देखते हुए करीब 150 गार्ड और 80 सीसीटीवी कैमरे तैनात किए जाएंगे। वहीं, इस बार रावण के 110 फुट ऊंचे पुतले तैयार किए जा रहे हैं, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेंगे।

22 सितंबर से शुरू होगी रामलीला

दिल्ली कैंट में होने वाली श्री रघुनंदन लीला समिति के प्रधान अरुण गोयल ने बताया कि यहाँ पर भी लगभग 120 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। आयोजन 22 सितंबर से शुरू होगा, जहाँ मंच पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक खास रूप से दिखाई जाएगी। समिति का कहना है कि इस बार दर्शकों को ऐसा अनुभव देने की तैयारी है, मानो वे किसी वास्तविक दृश्य का हिस्सा हों।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर