न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में रक्षाबंधन की सुबह मूसलधार बारिश, 100 से ज्यादा उड़ानें लेट, सड़कों पर जलभराव और जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

रक्षाबंधन पर दिल्ली-एनसीआर में हुई मूसलधार बारिश से 100 से ज्यादा उड़ानें लेट हुईं, सड़कों पर जलभराव और जाम से यातायात प्रभावित, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 10:15:32

दिल्ली में रक्षाबंधन की सुबह मूसलधार बारिश, 100 से ज्यादा उड़ानें लेट, सड़कों पर जलभराव और जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश ने उमस और गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन इसके साथ ही परेशानियों का नया दौर भी शुरू कर दिया। राजधानी के कई इलाकों की सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। अनुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यातायात और उड़ानों पर असर

सुबह से हो रही झमाझम बारिश के कारण पंचकुइयां रोड, मथुरा रोड और कनॉट प्लेस जैसे प्रमुख मार्गों पर जलभराव देखने को मिला। कई जगहों पर पानी जमा होने से गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही थीं और जगह-जगह जाम लग गया। इस मौसम ने हवाई यातायात पर भी असर डाला। दिल्ली एयरपोर्ट ने जानकारी दी कि उड़ान संचालन फिलहाल सामान्य है, लेकिन मौसम की वजह से कई फ्लाइट्स देरी से रवाना हो रही हैं।

उड़ानों में भारी देरी

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह तक 135 उड़ानों में देरी दर्ज की गई। इनमें 15 घरेलू उड़ानें और 120 अंतरराष्ट्रीय या बाहरी उड़ानें शामिल थीं। सुबह 8:30 बजे तक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आगमन और प्रस्थान दोनों पर असर साफ दिखाई दे रहा था।

एयरलाइंस की एडवाइजरी और अलर्ट

इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि शहर में ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए वे एयरपोर्ट के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। एयरलाइन ने कहा— "भारी बारिश के चलते कई सड़कें बंद हैं या वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी है। कृपया एयरपोर्ट आने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर जांच लें।"

इसी तरह स्पाइसजेट ने भी यात्रियों को चेतावनी दी है कि खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर आगमन और प्रस्थान दोनों प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपनी उड़ानों की अपडेट चेक करते रहें।

मौसम विभाग की चेतावनी और स्थिति पर निगरानी

आईएमडी का कहना है कि अगले कुछ घंटों तक दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके चलते प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को बिना जरूरत यात्रा से बचने की सलाह दी है। वहीं, एयरपोर्ट और एयरलाइन स्टाफ यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग और समन्वय कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, पहली कैबिनेट बैठक में BSF को 45 दिन में जमीन देने का फैसला, कई अहम निर्णयों पर लगी मुहर
शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, पहली कैबिनेट बैठक में BSF को 45 दिन में जमीन देने का फैसला, कई अहम निर्णयों पर लगी मुहर
NEET UG 2026 : पेपर लीक का शक, 120 सवाल निकले हूबहू मैच, क्या परीक्षा से पहले ही पहुंच गए 600 नंबर के प्रश्न?
NEET UG 2026 : पेपर लीक का शक, 120 सवाल निकले हूबहू मैच, क्या परीक्षा से पहले ही पहुंच गए 600 नंबर के प्रश्न?
गिर नेशनल पार्क के बैन एरिया में दिखीं रकुल प्रीत? वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद, अधिकारियों ने दी सफाई
गिर नेशनल पार्क के बैन एरिया में दिखीं रकुल प्रीत? वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद, अधिकारियों ने दी सफाई
'शुभेंदु अधिकारी की वजह से 5000 TMC कार्यकर्ताओं की बची जान', निलंबित TMC नेता रिजु दत्ता का सनसनीखेज दावा
'शुभेंदु अधिकारी की वजह से 5000 TMC कार्यकर्ताओं की बची जान', निलंबित TMC नेता रिजु दत्ता का सनसनीखेज दावा
‘राजा शिवाजी’ के लिए अभिषेक बच्चन ने नहीं चार्ज की फीस, आखिर क्यों बिना पैसे किए रितेश देशमुख की फिल्म? खुद बताई वजह
‘राजा शिवाजी’ के लिए अभिषेक बच्चन ने नहीं चार्ज की फीस, आखिर क्यों बिना पैसे किए रितेश देशमुख की फिल्म? खुद बताई वजह
कौन है यूपी का ठाकुर राज सिंह? शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में कोलकाता पुलिस ने किया अरेस्ट
कौन है यूपी का ठाकुर राज सिंह? शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में कोलकाता पुलिस ने किया अरेस्ट
ममता बनर्जी की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना जारी रखेंगे शुभेंदु अधिकारी, महिलाओं को मिलता रहेगा फायदा
ममता बनर्जी की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना जारी रखेंगे शुभेंदु अधिकारी, महिलाओं को मिलता रहेगा फायदा
'सरकार का एजेंडा मुस्लिम लीग तय करेगी', केरल में CM चयन में देरी पर कांग्रेस पर बरसे भाजपा विधायक
'सरकार का एजेंडा मुस्लिम लीग तय करेगी', केरल में CM चयन में देरी पर कांग्रेस पर बरसे भाजपा विधायक
2 जून से इन 4 राशियों पर मेहरबान होंगे गुरु, अक्टूबर तक धन-दौलत में होगी बढ़ोतरी
2 जून से इन 4 राशियों पर मेहरबान होंगे गुरु, अक्टूबर तक धन-दौलत में होगी बढ़ोतरी
‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ बच्चों को सिखा रही झूठ बोलना? सिलेबस से हटाने की मांग पर अड़े UP के शिक्षा मंत्री
‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ बच्चों को सिखा रही झूठ बोलना? सिलेबस से हटाने की मांग पर अड़े UP के शिक्षा मंत्री
पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही हैं दूरियां? इन 7 आसान तरीकों से सुलझाएं झगड़े और मजबूत बनाएं रिश्ता
पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही हैं दूरियां? इन 7 आसान तरीकों से सुलझाएं झगड़े और मजबूत बनाएं रिश्ता
गर्मी में डैंड्रफ और खुजली से हैं परेशान? घर पर तैयार करें नीम की पत्तियों से बना नेचुरल हर्बल शैम्पू
गर्मी में डैंड्रफ और खुजली से हैं परेशान? घर पर तैयार करें नीम की पत्तियों से बना नेचुरल हर्बल शैम्पू
मां की वो सीख जो बचपन में लगती थी बुरी, आज समझ आ रहा है उनमें छिपा था जिंदगी का असली ज्ञान!
मां की वो सीख जो बचपन में लगती थी बुरी, आज समझ आ रहा है उनमें छिपा था जिंदगी का असली ज्ञान!
मदर्स डे 2026 स्पेशल: इस बार मां को दें सुकून और प्यार से भरा तोहफा, बजट में चुनें ये 8 शानदार गिफ्ट आइडियाज
मदर्स डे 2026 स्पेशल: इस बार मां को दें सुकून और प्यार से भरा तोहफा, बजट में चुनें ये 8 शानदार गिफ्ट आइडियाज