न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में धूल प्रदूषण पर सख्त रुख के बाद PWD हुआ सक्रिय, 200 मेंटेनेंस वैन उतरीं सड़कों पर

दिल्ली में बढ़ते धूल प्रदूषण पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश के बाद PWD ने बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी की सड़कों की सफाई और मरम्मत के लिए 200 मेंटेनेंस वैन तैनात की गई हैं। अभियान का लक्ष्य 45 दिनों में दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त और स्वच्छ बनाना है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Nov 2025 8:22:59

दिल्ली में धूल प्रदूषण पर सख्त रुख के बाद PWD हुआ सक्रिय, 200 मेंटेनेंस वैन उतरीं सड़कों पर

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और लापरवाह अधिकारियों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सख्त चेतावनी के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) हरकत में आ गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के 48 घंटे के भीतर विभाग ने सड़कों की सफाई और मरम्मत के लिए राजधानी भर में 200 मेंटेनेंस वैन तैनात करने की घोषणा की है। लक्ष्य है कि अगले 45 दिनों के भीतर दिल्ली की सड़कों को पूरी तरह साफ-सुथरा और गड्ढामुक्त बनाया जाए।

PWD के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, ये वैन न केवल सड़कों की सफाई करेंगी बल्कि किनारों पर जमा मलबा हटाने, गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त संकेत बोर्डों की मरम्मत जैसे कार्यों की भी ज़िम्मेदारी निभाएंगी। प्रत्येक वाहन को एक जूनियर इंजीनियर (JE) या असिस्टेंट इंजीनियर (AE) की निगरानी में काम करने का निर्देश दिया गया है, जिनके काम की साप्ताहिक समीक्षा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

विभाग ने बताया कि इन मेंटेनेंस वैन का कार्यक्षेत्र काफी व्यापक होगा। इनमें नालियों की सफाई, सड़क किनारे जमा कचरे की निकासी, टूटे फुटपाथों और लाइट पोल की मरम्मत, खुले तारों को ठीक करना, तथा अवैध कचरा फेंकने की घटनाओं की सूचना एमसीडी को देना शामिल है। साथ ही, हर वैन को प्रतिदिन कम से कम 200 मीटर सड़क की सफाई और मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

PWD ने बताया कि सड़कों की देखरेख के अलावा राजधानी की हरियाली को बनाए रखने के लिए उद्यान शाखा में अतिरिक्त 60 रखरखाव वैन भी लगाई गई हैं। ये टीमें सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की छंटाई और पौधों की देखभाल करेंगी ताकि धूल का जमाव कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दिल्ली की 1,400 किलोमीटर लंबी सड़कों पर यह सफाई अभियान मिशन मोड में चलाया जाए। उन्होंने कहा कि राजधानी में प्रदूषण से निपटने के लिए केवल कड़े शब्द नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की ज़रूरत है।

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि इस बार अभियान को परिणाममुखी बनाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग सिस्टम भी लागू किया गया है। किसी भी क्षेत्र में सफाई या मरम्मत कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?