न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सख्त कदम, 1 नवंबर से सिर्फ इन गाड़ियों को ही मिलेगी एंट्री

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार ने कड़े नियम लागू किए हैं। 1 नवंबर 2025 से केवल BS6, CNG और इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन ही दिल्ली में प्रवेश कर पाएंगे। IIT कानपुर की मदद से क्लाउड सीडिंग से इंटेलिजेंस रेन और सब्सिडी योजना भी शुरू होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 4:13:50

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सख्त कदम, 1 नवंबर से सिर्फ इन गाड़ियों को ही मिलेगी एंट्री

दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार लगातार नई रणनीतियाँ अपना रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है कि 1 नवंबर 2025 से दिल्ली में सिर्फ BS6, CNG और इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तिथि के बाद केवल इन्हीं मानकों वाले कमर्शियल वाहन ही दिल्ली में प्रवेश कर पाएंगे।

वाहनों की निगरानी के लिए ANPR कैमरे

सरकार ने पुराने और निर्धारित जीवन-चक्र से बाहर हो चुके वाहनों की पहचान के लिए सभी एंट्री प्वॉइंट्स पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन (ANPR) कैमरे लगाने की योजना बनाई है। इसके अलावा ये कैमरे दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों पर भी लगाए जाएंगे, जिससे पूरे शहर में एक प्रभावी निगरानी तंत्र तैयार किया जा सके।

क्लाउड सीडिंग से होगी पहली इंटेलिजेंस रेन

रेखा गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली में IIT कानपुर की मदद से एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत क्लाउड सीडिंग द्वारा पहली इंटेलिजेंस रेन कराई जाएगी। साथ ही, प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट क्षेत्रों में मिस्ट स्प्रेयर लगाए जाएंगे और सभी ऊंची इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन तैनात की जाएंगी।

ईवी नीति को मिलेगा प्रोत्साहन, सब्सिडी की घोषणा

दिल्ली सरकार नई ईवी नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्सनल और कमर्शियल दोनों तरह के वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलना सरकार का बड़ा विजन है और इसे पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि वायु प्रदूषण कोई मौसमी समस्या नहीं, बल्कि सालभर की चुनौती है। इसलिए सरकार सड़क की धूल को नियंत्रित करने के लिए 1000 वाटर स्प्रिंकलर्स किराए पर लेने जा रही है, ताकि पूरे शहर में प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब