Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, AQI 366 पार; जानें अपने क्षेत्र की एयर क्वालिटी

दिल्ली-एनसीआर में हवा फिर हुई जहरीली, AQI 366 पार! आनंद विहार, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित प्रमुख क्षेत्रों में हवा गंभीर और बहुत खराब श्रेणी में। जानें आपके इलाके की ताज़ा एयर क्वालिटी और बचाव के उपाय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Dec 2025 8:43:04

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, AQI 366 पार; जानें अपने क्षेत्र की एयर क्वालिटी

दिल्ली-एनसीआर में शीत ऋतु शुरू होते ही प्रदूषण का स्तर एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। आज सुबह 7 बजे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अधिकांश इलाकों में AQI 300 के पार पहुँच चुका है, जो "बहुत खराब" (Very Poor) और कुछ जगहों पर "गंभीर" (Severe) श्रेणी में आता है। इस बार भी मुख्य प्रदूषक PM2.5 है। नीचे प्रमुख क्षेत्रों के ताजातरीन AQI आंकड़े दिए गए हैं:

स्थान -संस्था -AQI -प्रमुख प्रदूषक -श्रेणी

आनंद विहार, दिल्ली -DPCC -366 -PM2.5 -गंभीर (Severe)
सेक्टर-125, नोएडा -UPPCB -380 -PM2.5 -गंभीर (Severe)
ITO, दिल्ली -CPCB -344 -PM2.5 -बहुत खराब (Very Poor)
NISE ग्वाल पहाड़ी, गुरुग्राम -IMD -316 -PM2.5 - बहुत खराब (Very Poor)
सेक्टर-62, नोएडा -IMD -309 -PM2.5 - बहुत खराब (Very Poor)
मुरथल, सोनीपत -HSPCB -278 -PM2.5 -खराब (Poor)
IGI एयरपोर्ट (T3), दिल्ली -IMD -263 - PM2.5 - खराब (Poor)
न्यू इंडस्ट्रियल टाउन, फरीदाबाद -HSPCB -230 -PM2.5 - खराब (Poor)
आज सुबह सबसे खराब स्थिति आनंद विहार (AQI 366) और नोएडा सेक्टर 125 (AQI 380) में देखने को मिली। दोनों क्षेत्रों में हवा "गंभीर" श्रेणी में पहुँच गई है, जिसका मतलब है कि सामान्य लोग भी सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश महसूस कर सकते हैं। वहीं, बच्चे, बुजुर्ग और अस्थमा या अन्य श्वसन रोग से पीड़ित लोगों को घर से बाहर बिल्कुल नहीं निकलना चाहिए।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी का AQI 331 दर्ज किया गया, जो पिछले दिन 304 था। अगले कुछ दिनों में सुधार की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। सुबह से ही AQI 300 के पार था और दोपहर तक और बढ़ गया। CPCB के "समीर" ऐप के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के 40 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 31 ने "बहुत खराब" एयर क्वालिटी दर्ज की। बवाना सबसे अधिक प्रदूषित इलाका रहा, जहां AQI 382 रिकॉर्ड किया गया।

IIT-पुणे के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली में वाहनों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण का 13.7 से 15 प्रतिशत हिस्सा बनाता है, जो स्थानीय स्रोतों की तुलना में सबसे अधिक है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, हवा की गति कम होने और तापमान में गिरावट के साथ कोहरा बढ़ने से प्रदूषण के कण जमीन पर जम जाते हैं। हालांकि पराली जलाने का असर पहले की तुलना में कम है, लेकिन गाड़ियों का धुआं, निर्माण कार्य, उद्योग और सड़क की धूल अभी भी मुख्य कारण बने हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच