न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, AQI 400 पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। AQI 400 पार, अशोक विहार, बवाना और रोहिणी जैसे इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद गंभीर। पढ़ें आज का दिल्ली-एनसीआर AQI अपडेट और सावधान रहने के उपाय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Nov 2025 8:33:40

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, AQI 400 पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी वायु की गुणवत्ता बेहद खराब रही। सुबह सात बजे दिल्ली का एक्यूआई 399 दर्ज किया गया, जिससे लोगों को सांस लेने में काफी कठिनाई हो रही है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में आज वायु गुणवत्ता की स्थिति कैसी रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, अशोक विहार में सुबह सात बजे AQI 422 दर्ज किया गया, जो "बेहद गंभीर" श्रेणी में आता है। वहीं, बवाना और रोहिणी जैसे इलाकों में स्थिति और भी गंभीर है।

दिल्ली-एनसीआर का AQI विवरण:

स्थान - AQI - स्थिति
अशोक विहार, दिल्ली -422 -बेहद गंभीर
बवाना, दिल्ली -442 -बेहद गंभीर
आईजीआई एयरपोर्ट -369 -बहुत खराब
आईटीओ, दिल्ली -431 -बेहद गंभीर
जहांगीरपुरी, दिल्ली -424 -बेहद गंभीर
नरेला, दिल्ली -408 -बेहद गंभीर
पंजाबी बाग, दिल्ली -415 -बेहद गंभीर
रोहिणी, दिल्ली -432 -बेहद गंभीर
इंदिरापुरम, गाजियाबाद -331 -बहुत खराब
लोनी, गाजियाबाद -422 -बेहद गंभीर
नोएडा सेक्टर-116 -383 -बहुत खराब
गुरुग्राम सेक्टर-51 -319 -बहुत खराब

दिल्ली की जहरीली हवा में बृहस्पतिवार को भी राहत नहीं मिली और राजधानी की वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन "गंभीर" श्रेणी में दर्ज की गई। 24 घंटे का औसत AQI शाम चार बजे 404 रहा, जो बुधवार के 418 के मुकाबले थोड़ा कम है। हालांकि, यह स्तर अब भी स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा करता है।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने लगातार तीसरे दिन "बहुत खराब" वायु गुणवत्ता की भविष्यवाणी की थी, लेकिन वास्तविक स्थिति ने यह पूर्वानुमान गलत साबित कर दिया। मंगलवार और बुधवार को भी AQI 400 से ऊपर ही रहा।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, दिल्ली के 39 निगरानी केंद्रों में से 28 ने "गंभीर" श्रेणी की वायु गुणवत्ता दर्ज की। वजीरपुर (458), चांदनी चौक (453) और बवाना (452) सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। देश भर में बहादुरगढ़ (466) और रोहतक (430) में दिल्ली से भी अधिक खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदूषक ज़मीन के पास ही फंस गए हैं, जिससे सांस लेना और भी कठिन हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी