न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR में तेज बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह से तेज बारिश जारी है। IMD ने दिल्ली के सभी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 25 Aug 2026 8:24:19

दिल्ली-NCR में तेज बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में मंगलवार, 25 अगस्त की सुबह से तेज बारिश हो रही है। घने बादलों के बीच जारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और सुबह के समय लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

सुबह से जारी बारिश का असर खासतौर पर स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों पर भी पड़ा। खराब मौसम को देखते हुए कई स्कूलों ने ‘रेनी डे’ घोषित किया। वहीं, जगह-जगह पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कुछ रास्तों पर चलना मुश्किल हो गया।

दिल्ली के सभी जिलों के लिए चेतावनी

आईएमडी के अलर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह 10:13 बजे तक दिल्ली के सभी जिलों में रेड अलर्ट लागू रहा। इसमें सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, न्यू दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली शामिल हैं।

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तूफानी परिस्थितियों की आशंका जताई है। चेतावनी के मुताबिक, हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और बारिश की तीव्रता 15 मिमी प्रति घंटे से अधिक रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

गुरुग्राम प्रशासन ने दी वर्क फ्रॉम होम की सलाह

लगातार बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने मंगलवार को स्कूलों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की सलाह दी है। साथ ही कार्यालयों को भी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का विकल्प अपनाने की सलाह दी गई है।

बारिश का असर दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के मौसम पर भी दिखाई दिया है। इन इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत