न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR घने कोहरे की गिरफ्त में, रेल और उड़ानों पर असर; सर्द हवाओं के बीच AQI में मामूली राहत

दिल्ली-NCR में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित। रेल-हवाई सेवाओं पर असर, AQI में हल्का सुधार लेकिन हवा अब भी खराब।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 02 Feb 2026 08:28:34

दिल्ली-NCR घने कोहरे की गिरफ्त में, रेल और उड़ानों पर असर; सर्द हवाओं के बीच AQI में मामूली राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे की मोटी चादर ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई, जिसके चलते सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित नजर आया।

कोहरे का असर केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रेल और हवाई यातायात पर भी इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिला। दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चलीं। वहीं, हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए। खराब दृश्यता के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी।

रेल-हवाई सेवाएं भी रहीं प्रभावित

सोमवार सुबह राजधानी और एनसीआर के कई हिस्सों में कोहरे की तीव्रता इतनी अधिक रही कि विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसका सीधा असर रेल सेवाओं पर पड़ा, जहां कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई। हवाई यातायात में भी देरी देखने को मिली। हाईवे पर चल रहे वाहन बेहद धीमी गति से आगे बढ़ते नजर आए।

इस बीच, मौसम विभाग ने पहले ही हालात को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाओं और घने कोहरे की संभावना जताई थी।

दिल्ली की हवा में दिखा हल्का सुधार

कोहरे और ठंड के बीच राहत की बात यह रही कि राजधानी की हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। हालांकि, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अब भी ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत AQI करीब 240 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, अलग-अलग इलाकों में AQI के स्तर में अंतर देखा गया। आनंद विहार में AQI 244 रहा, बवाना में 227 और द्वारका में 243 दर्ज किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में AQI 134 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं, आईटीओ दिल्ली में 194, जहांगीरपुरी में 281, मुंडका में 243, पंजाबी बाग में 218, रोहिणी में 225 और वजीरपुर में 265 दर्ज किया गया।

NCR के शहरों में भी हवा खराब

दिल्ली से सटे एनसीआर के शहरों में भी वायु गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रही। गाजियाबाद में सोमवार सुबह AQI 259 रिकॉर्ड किया गया, जबकि नोएडा में यह 237 रहा। हरियाणा के गुरुग्राम में भी हवा की स्थिति खराब बनी रही और यहां AQI 239 दर्ज किया गया।

आज कहां कितना रहा AQI (दिल्ली-NCR)

स्थान | AQI | स्थिति
आनंद विहार | 244 | खराब
बवाना | 227 | खराब
द्वारका | 243 | खराब
आईजीआई एयरपोर्ट | 134 | मध्यम
आईटीओ दिल्ली | 194 | खराब
जहांगीरपुरी | 281 | खराब
मुंडका | 243 | खराब
पंजाबी बाग | 218 | खराब
रोहिणी | 225 | खराब
वजीरपुर | 265 | खराब
गाजियाबाद | 259 | खराब
नोएडा | 237 | खराब
गुरुग्राम | 239 | खराब

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

चांदी दो दिन में ₹1.34 लाख लुढ़की, सोना भी ₹45 हजार फिसला, क्या अभी और गिरेंगी कीमतें?
चांदी दो दिन में ₹1.34 लाख लुढ़की, सोना भी ₹45 हजार फिसला, क्या अभी और गिरेंगी कीमतें?
दिल्ली-NCR घने कोहरे की गिरफ्त में, रेल और उड़ानों पर असर; सर्द हवाओं के बीच AQI में मामूली राहत
दिल्ली-NCR घने कोहरे की गिरफ्त में, रेल और उड़ानों पर असर; सर्द हवाओं के बीच AQI में मामूली राहत
झमाझम बारिश और बर्फबारी का डबल अटैक, जम्मू से यूपी तक 7 राज्यों में मौसम अलर्ट
झमाझम बारिश और बर्फबारी का डबल अटैक, जम्मू से यूपी तक 7 राज्यों में मौसम अलर्ट
अमिताभ बच्चन के पड़ोसी का वायरल वीडियो, शहंशाह से रखी दिल छू लेने वाली फरमाइश, हर रविवार दिखता है खास कनेक्शन
अमिताभ बच्चन के पड़ोसी का वायरल वीडियो, शहंशाह से रखी दिल छू लेने वाली फरमाइश, हर रविवार दिखता है खास कनेक्शन
पान मसाला पर सरकार का कड़ा प्रहार, 88% टैक्स से 2026-27 में सिर्फ सेस से जुटेंगे ₹14,000 करोड़
पान मसाला पर सरकार का कड़ा प्रहार, 88% टैक्स से 2026-27 में सिर्फ सेस से जुटेंगे ₹14,000 करोड़
भिवंडी: आवारा कुत्तों का कहर, 12 साल के मासूम की गई जान, एक साल में 11 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार
भिवंडी: आवारा कुत्तों का कहर, 12 साल के मासूम की गई जान, एक साल में 11 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार
महाराष्ट्र: अजित पवार के साथ विमान हादसे में मृत बॉडीगार्ड के परिवार से मुलाकात करेंगी डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार, सतारा के लिए रवाना
महाराष्ट्र: अजित पवार के साथ विमान हादसे में मृत बॉडीगार्ड के परिवार से मुलाकात करेंगी डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार, सतारा के लिए रवाना
Mardaani 3 BO Day 3: 'बॉर्डर 2' के सामने भी बरकरार रहा रानी मुखर्जी का जलवा, तीसरे दिन किया शानदार कलेक्शन, काजोल की 'मां' को पीछे छोड़ा
Mardaani 3 BO Day 3: 'बॉर्डर 2' के सामने भी बरकरार रहा रानी मुखर्जी का जलवा, तीसरे दिन किया शानदार कलेक्शन, काजोल की 'मां' को पीछे छोड़ा
पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप बहिष्कार पर भड़के इमरान मसूद, बोले -  'हम उनके खिलाफ खेलना ही क्यों चाहते हैं?'
पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप बहिष्कार पर भड़के इमरान मसूद, बोले - 'हम उनके खिलाफ खेलना ही क्यों चाहते हैं?'
बजट 2026: भारत को एक्सपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए उठाए गए बड़े कदम, स्मृति ईरानी ने की तारीफ
बजट 2026: भारत को एक्सपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए उठाए गए बड़े कदम, स्मृति ईरानी ने की तारीफ
Budget 2026: हेल्थ सेक्टर में क्या-क्या ऐलान हुए, जानें हर जरूरी डिटेल
Budget 2026: हेल्थ सेक्टर में क्या-क्या ऐलान हुए, जानें हर जरूरी डिटेल
Budget 2026:  'कोशिश यही है कि हर घर में लक्ष्मी जी पधारें',  बजट पर आ गया PM मोदी का पहला बयान
Budget 2026: 'कोशिश यही है कि हर घर में लक्ष्मी जी पधारें', बजट पर आ गया PM मोदी का पहला बयान
‘न नौकरियां हैं, न किसानों को राहत… हर मोर्चे पर नाकामी’, बजट 2026 पर राहुल गांधी का तीखा हमला
‘न नौकरियां हैं, न किसानों को राहत… हर मोर्चे पर नाकामी’, बजट 2026 पर राहुल गांधी का तीखा हमला
Shukra Uday 2026: शुक्र के उदय से इन राशियों का शुरू हुआ सुनहरा समय, धन-वैभव से भर जाएगी झोली
Shukra Uday 2026: शुक्र के उदय से इन राशियों का शुरू हुआ सुनहरा समय, धन-वैभव से भर जाएगी झोली