न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता हुई गंभीर, कई इलाकों में AQI 600+ दर्ज

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता फिर से खतरनाक स्तर पर, कई इलाकों में AQI 600 के पार। वजीरपुर, आनंद विहार और जहांगीरपुरी सबसे प्रदूषित, विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Nov 2025 8:18:14

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता हुई गंभीर, कई इलाकों में AQI 600+ दर्ज

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। कई निगरानी केंद्रों ने AQI 500 से ऊपर दर्ज किया, जिससे प्रदूषण ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में पहुंच गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड का बढ़ना, हवा की गति का धीमा होना और कुहासा व धुंध के कारण प्रदूषण लंबे समय तक फंस रहा है। शनिवार सुबह के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वजीरपुर सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहाँ AQI 691 तक पहुंच गया। इसके बाद आनंद विहार (620), जहांगीरपुरी (583) और बहादुरगढ़ (550) का नंबर आया। लोनी, रोहिणी और नोएडा सेक्टर-116 भी गंभीर श्रेणी में शामिल हैं।

लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता

शुक्रवार का हाल भी कम चिंताजनक नहीं था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी के करीब थी। औसत AQI 400 से थोड़ा ही नीचे दर्ज किया गया, जबकि 15 से अधिक निगरानी केंद्रों पर 400 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे का औसत AQI 391 रहा, जो लगातार सातवें दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में बना।

बुधवार को औसत AQI 392, मंगलवार को 374 और सोमवार को 351 दर्ज किया गया। CPCB के समीर एप ने बताया कि 38 चालू केंद्रों में से 18 केंद्रों ने 'गंभीर' श्रेणी में AQI दर्ज किया। इनमें चांदनी चौक, डीटीयू, बवाना, आनंद विहार, मुंडका, नरेला और वज़ीरपुर शामिल हैं।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता और बिगड़ सकती है और 'गंभीर' श्रेणी में पहुँच सकती है। आने वाले छह दिनों तक AQI 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में बनी रहने की संभावना है। ठंड, आंशिक बादल, धुंध और कुहासा होने के कारण प्रदूषण और बढ़ सकता है।

राजधानी में प्रदूषक तत्व PM10 और PM2.5 लगातार मानक से कई गुना ऊपर बने हुए हैं। गुरुवार को दिन में 12 बजे PM10 का स्तर 363.1 और PM2.5 का स्तर 212.5 दर्ज किया गया। आईआईटीएम पुणे के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के अनुमान के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों का योगदान 17.3% और पराली जलाने का योगदान 2.8% था। शुक्रवार के लिए यह अनुमान क्रमशः 16.2% और 1.8% है।

शनिवार सुबह का हाल

शुक्रवार सुबह 7 बजे तक दिल्ली-एनसीआर की हवा ने फिर से खतरनाक रिकॉर्ड बनाया। सबसे प्रदूषित इलाका वजीरपुर रहा, जहाँ AQI 691 तक पहुंच गया, यानी 'गंभीर प्लस' श्रेणी में। इसके बाद आनंद विहार (620) और जहांगीरपुरी (583) रहे।

इन इलाकों में सुबह से ही सांस लेना मुश्किल हो गया है और धुंध की मोटी चादर छाई हुई है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ प्रमुख इलाकों की वायु गुणवत्ता इस प्रकार रही:

इलाका - AQI
वजीरपुर -691
आनंद विहार -620
जहांगीरपुरी - 583
बहादुरगढ़ - 550
लोनी -548
रोहिणी -503
नोएडा सेक्टर-116- 493
वसुंधरा -469
इंदिरापुरम -466
नॉलेज पार्क (ग्रेटर नोएडा) -454

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी