न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ और मुश्किल, आनंद विहार में AQI 430 पार; प्रदूषण स्तर 'बेहद खराब' श्रेणी में कायम

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को आनंद विहार में AQI 430 पार पहुंच गया, जबकि राजधानी का औसत एक्यूआई 322 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 8:59:29

दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ और मुश्किल, आनंद विहार में AQI 430 पार; प्रदूषण स्तर 'बेहद खराब' श्रेणी में कायम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है। रविवार सुबह भी हवा की गुणवत्ता बेहद चिंताजनक रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 322 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है। इंडिया गेट के आसपास AQI 325 तक पहुंच गया, जबकि लोधी रोड पर यह 287 दर्ज किया गया। प्रशासन की ओर से प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सड़कों और हरित क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं देखा जा रहा।

शनिवार को भी दिल्ली के 16 निगरानी केंद्रों में AQI का स्तर 300 के पार दर्ज किया गया था। रविवार को आंकड़े और अधिक गंभीर स्थिति दर्शा रहे हैं।

स्थान - AQI स्तर
आनंद विहार - 430
दिल्ली एयरपोर्ट- 269
जहांगीरपुरी - 370
लोधी रोड - 283
रोहिणी - 362
लोनी (गाजियाबाद)- 320
इंदिरापुरम- 319
वसुंधरा - 345
सेक्टर-62 (नोएडा) - 288
नॉलेज पार्क (ग्रेटर नोएडा) - 283
सेक्टर-51 (गुरुग्राम) - 355

दिल्ली के कई हिस्सों में AQI 400 के पार पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे हालात में सांस संबंधी बीमारियों, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

पर्यावरण विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह की सैर या बाहरी गतिविधियों से बचें और घर से बाहर निकलते समय एन-95 मास्क का प्रयोग करें। साथ ही, बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

सरकारी एजेंसियों ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए सड़कों की सफाई, वाहन उत्सर्जन पर निगरानी और निर्माण कार्यों पर रोक जैसे कदम उठाए हैं। बावजूद इसके, प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे दिल्ली-NCR के निवासियों की सांसें भारी होती जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी