न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीवाली के बाद दिल्ली-NCR में बढ़ी दमघोंटू धुंध, जहरीली हवा से बिगड़ी स्थिति

दीवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। कई इलाकों में AQI 200 से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। जानें किन जगहों पर हवा सबसे खराब है और इससे बचाव के उपाय क्या हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Oct 2025 8:34:04

दीवाली के बाद दिल्ली-NCR में बढ़ी दमघोंटू धुंध, जहरीली हवा से बिगड़ी स्थिति

दीवाली के जश्न के बाद राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर इलाकों में हवा की गुणवत्ता तेजी से गिर गई है। गुरुवार सुबह (सुबह 7 बजे) तक कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और आसमान में धुंध की मोटी परत साफ दिखाई दे रही है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा की हालत बेहद खराब

एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग वेबसाइट aqi.in के अनुसार, नई दिल्ली में गुरुवार सुबह 7 बजे AQI 232 दर्ज किया गया, जो “खराब” श्रेणी में आता है। वहीं दिल्ली के पूसा इलाके में यह स्तर 239 तक पहुंच गया। आईटीआई शारदा में वायु गुणवत्ता और भी खराब रही, जहां एक्यूआई 253 दर्ज किया गया।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में सुबह 7 बजे AQI 189 रहा, जबकि नोएडा के सेक्टर-116 में प्रदूषण स्तर 215 पर पहुंच गया। हरियाणा के गुरुग्राम में भी हवा की स्थिति चिंताजनक रही, जहां AQI 205 रिकॉर्ड किया गया।

इन आंकड़ों से साफ है कि दीवाली की रात के बाद पटाखों और प्रदूषण के मिश्रण ने पूरे क्षेत्र की हवा को जहरीला बना दिया है। सुबह-सुबह बाहर निकलने वालों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसी शिकायतें होने लगी हैं।

जानिए, AQI के स्तर क्या बताते हैं

0–50: अच्छा – स्वच्छ और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हवा

51–100: संतोषजनक – सामान्य लोगों के लिए ठीक

101–200: मध्यम – संवेदनशील लोगों पर हल्का असर संभव

201–300: खराब – सांस लेने में तकलीफ और जलन जैसी समस्या

301–400: बहुत खराब – अधिकांश लोगों को परेशानी

401–500: गंभीर – स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक स्थिति

प्रदूषण से बचाव के उपाय जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय सुबह-सुबह टहलने या बाहर कसरत करने से बचना चाहिए। बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या हृदय रोगियों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल, मास्क पहनना और प्रदूषण कम करने के प्रयास जैसे पेड़ लगाना, वाहन का कम उपयोग करना अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका