न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार जनरेटर से टकराई, हादसे में बंगाल के दो मजदूर समेत तीन की मौत

दिल्ली-हाईवे पर प्रेमनगर फ्लाइओवर के पास तेज रफ्तार कार जनरेटर से टकराकर पलटी, हादसे में कार चालक और बंगाल के दो मजदूरों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Dec 2025 8:12:07

दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार जनरेटर से टकराई, हादसे में बंगाल के दो मजदूर समेत तीन की मौत

दिल्ली-हाईवे पर प्रेमनगर फ्लाइओवर के पास खड़े जनरेटर से टकराकर एक तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इस हादसे में कार चला रहे युवक अर्पित सैनी (इब्राहिमपुर पथरी) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बंगाल के दो मजदूर राजू राय (पश्चिमी मेदिनीपुर) और अनाद सिंह (नोया गांव, पश्चिमी मेदिनीपुर) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार में सवार तीसरे युवक रहमान की स्थिति गंभीर बनी हुई है, उन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। कनखल थाने के एसएसआई सतेंद्र भंडारी ने बताया कि अर्पित और रहमान दोस्त थे और किसी पार्टी में जाने के लिए घर से निकले थे। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और हादसे की वास्तविक वजहें पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, आफ सीजन के चलते दिल्ली-हाईवे पर कई जगह फ्लाइओवर की मरम्मत चल रही है। बुधवार रात प्रेमनगर आश्रम चौराहे पर मरम्मत कार्य चल रहा था और वेल्डिंग व अन्य मशीनरी के लिए हाईवे किनारे एक जनरेटर रखा गया था। तभी देहरादून की ओर से आ रही बलेनो कार पहले जनरेटर से टकराई और फिर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही कनखल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। राजू राय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अनाद सिंह को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। रहमान को परिवार ने हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया है, और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी