न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली सरकार के एक साल पूरे, सीएम रेखा गुप्ता ने 500 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी; जनता को मिला बड़ा तोहफा

दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में 500 नई EV बसों को हरी झंडी दिखाई। इससे दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 4000 पहुंची। जानिए सरकार के विकास कार्य, केजरीवाल पर हमला और ‘स्वच्छ दिल्ली, हरित दिल्ली’ का विजन।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Feb 2026 1:53:01

दिल्ली सरकार के एक साल पूरे, सीएम रेखा गुप्ता ने 500 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी; जनता को मिला बड़ा तोहफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने राजधानी में अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके को खास बनाने के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर राजधानीवासियों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत दिल्ली सरकार के सभी मंत्री भी मौजूद रहे।

राजधानी में ई-बसों की संख्या पहुंची 4000

500 नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली की ई-बस फ्लीट की कुल संख्या बढ़कर 4000 हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क रखने वाला शहर बन गया है। ये सभी नई बसें DTC के बेड़े में जोड़ी गई हैं, जिससे सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

दिल्ली विकास से वंचित रही: सीएम रेखा गुप्ता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बीते 11 वर्षों में दिल्ली विकास के मामले में पीछे छूट गई थी। उन्होंने कहा कि राजधानी के लोगों की उम्मीदें टूटने लगी थीं और दिल्ली ने बड़े सपने देखना लगभग छोड़ दिया था। पानी, सीवेज और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा था। लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने सत्ता को खुद का समझने वालों को करारा जवाब दिया।

केजरीवाल पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार घमंड में कहा था कि उन्हें हराने के लिए दोबारा जन्म लेना पड़ेगा। लेकिन दिल्ली की जनता ने उसी जन्म में, उसी रामलीला मैदान से बीजेपी सरकार बनाकर राजनीतिक तस्वीर बदल दी। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि सत्ता देना भी आता है और जरूरत पड़ने पर वापस लेना भी।

250 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य शुरू

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में बीते एक साल के भीतर 250 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत की है। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड भी साझा किया गया।

‘स्वच्छ दिल्ली, हरित दिल्ली’ की ओर मजबूत कदम

नई इलेक्ट्रिक बसों को दिल्लीवासियों के लिए बड़ी राहत बताया जा रहा है। राजधानी में ई-बसों की बढ़ती संख्या से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों को सस्ता, आरामदायक और सुगम सफर भी मिलेगा। दिल्ली सरकार का यह प्रयास ‘स्वच्छ दिल्ली, हरित दिल्ली’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन