#WATCH | Delhi Crime Branch has busted two factories involved in manufacturing fake UltraTech cement. The action was carried out in Mandoli and Jawahar Nagar Industrial Area, where one accused was arrested. According to police, the accused were mixing clinker material with… pic.twitter.com/JmVh99OtGJ
अवैध मशीनें सीज, दोनों फैक्ट्रियां बंद
क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई के दौरान दोनों फैक्ट्रियों में इस्तेमाल हो रही अवैध मशीनों को जब्त कर लिया और पूरे परिसर को सील कर दिया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से नकली सीमेंट तैयार कर विभिन्न इलाकों में सप्लाई कर रहा था, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।
सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
फिलहाल दिल्ली पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सीमेंट की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच को और तेज कर दिया गया है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि दिल्ली-NCR में मिलावट और नकली उत्पादों के खिलाफ पहले भी कई बड़ी कार्रवाइयां हो चुकी हैं। इससे पहले दूध और डेयरी उत्पादों में मिलावट के कई मामले सामने आए थे।
जुलाई 2025 में बुलंदशहर में फूड सेफ्टी विभाग ने नकली दूध तैयार करने वाले एक बड़े गोदाम पर छापेमारी की थी, जहां से करीब 1,400 लीटर केमिकल बरामद किया गया था, जिसका उपयोग नकली दूध बनाने में किया जा रहा था।















