न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में मुठभेड़, पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गों को गोली मारकर दबोचा

दिल्ली में गुरुवार सुबह पुलिस और कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में पुलिस ने दोनों अपराधियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Aug 2025 11:30:18

दिल्ली में मुठभेड़, पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गों को गोली मारकर दबोचा

दिल्ली में गुरुवार सुबह पुलिस और कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में पुलिस ने दोनों अपराधियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कार्तिक जाखड़ और कविश के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, न्यू अशोक नगर इलाके में पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। लेकिन रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस पर गोलियां दाग दीं। अचानक हुई इस फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को निशाना बनाकर उनके पैरों में गोली मारी। घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधियों पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि गैंग के बाकी सदस्यों का ठिकाना कहां है और उनकी आगामी आपराधिक योजनाएं क्या हैं।

उल्लेखनीय है कि इसी महीने की शुरुआत में झारखंड एटीएस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अहम सदस्य मयंक सिंह को अज़रबैजान की राजधानी बाकू से प्रत्यर्पित किया था। यह झारखंड पुलिस के इतिहास का पहला सफल प्रत्यर्पण माना गया। एटीएस अधिकारियों का कहना था कि मयंक सिंह, अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच एक अहम कड़ी की तरह काम करता था। उसके खिलाफ झारखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

दिल्ली में हुई इस मुठभेड़ को पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ी सफलता मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि गैंग के बाकी सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर