न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : गला कटने के बाद भी जिंदा था मासूम कृष, कैसे पहुंचा बाथरूम तक; आरोपी मुकेश ने बताई पूरी सच्चाई

दिल्ली के लाजपत नगर में हुए डबल मर्डर केस ने पूरे शहर को दहला दिया है। आरोपी मुकेश ने मां-बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसमें बताया गया कि मासूम कृष गला कटने के बाद भी जिंदा था और बाथरूम तक पहुंचा। जानिए पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 10:22:19

दिल्ली : गला कटने के बाद भी जिंदा था मासूम कृष, कैसे पहुंचा बाथरूम तक; आरोपी मुकेश ने बताई पूरी सच्चाई

बीते दिनों दिल्ली के लाजपतनगर से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसने हर किसी को झकझोर दिया। यहां घर में काम करने वाले एक नौकर ने बड़ी बेरहमी से मां और बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। इस वीभत्स हत्याकांड के आरोपी नौकर मुकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस घटना को लेकर मुकेश ने पुलिस को चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पूछताछ के दौरान मुकेश ने बताया कि उसने पहले रुचिका का गला रेता, फिर गवाह मिटाने के इरादे से उसके मासूम बेटे कृष को भी नहीं बख्शा।

बाथरूम कैसे पहुंचा कृष – सामने आया दर्दनाक सच

पूछताछ में मुकेश ने कबूल किया कि उसने कृष का गला उसके कमरे में ही काटा था। लेकिन जब वह घर से निकल रहा था, तब तक कृष में जान बाकी थी। यहीं से शुरू होती है वो तकलीफदेह कहानी, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। सवाल उठता है – जब कृष का गला उसके कमरे में रेता गया, तो वह आखिर बाथरूम तक कैसे पहुंचा? पुलिस की मानें तो गला कटने के बाद पीड़ित बच्चा ज़िंदा था और शायद पानी की तलाश में या मदद के लिए लड़खड़ाते हुए बाथरूम तक पहुंचा, लेकिन आखिरकार वहीं उसकी सांसे थम गईं।

चाकू कहां से लाया था मुकेश – वजह जानकर कांप उठे लोग

इस दोहरे हत्याकांड में मुकेश ने खुद स्वीकारा कि उसने यह अपराध पहले से सोच-समझ कर किया था। मुकेश ने बताया कि वह किचन वाला चाकू अपने घर से ही लेकर आया था। वजह जानकर किसी की भी रूह कांप जाए — रुचिका और उनके बेटे कृष लगातार उससे दिए गए 45 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन वापस मांग रहे थे। साथ ही उसे डांटा भी गया और नौकरी छोड़ने की धमकी दी गई। इसी रंजिश के चलते उसने पहले रुचिका की जान ली और फिर उस मासूम कृष को भी मौत के घाट उतार दिया, ताकि कोई गवाह न बचे।

भागने की फिराक में मुकेश, मगर गिरफ्तारी ने तोड़ा घमंड

डबल मर्डर को अंजाम देने के बाद मुकेश फरार हो गया और सीधा बिहार की ओर भागा। मगर कहते हैं, कानून के हाथ लंबे होते हैं। मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अमर कॉलोनी में अपने पिता और भाइयों के साथ रहता था। पुलिस का कहना है कि रुचिका के घरवालों ने मुकेश को काम पर रखते वक्त पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था — एक छोटी सी लापरवाही जिसने दो ज़िंदगियों को लील लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर