न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरफिरा तो लग रहा था, पर हमला कर देगा, ये नहीं सोचा था; रेखा गुप्ता ने सुनाई हमले वाले दिन की दास्तां

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने ऊपर हुए हमले की पूरी घटना साझा की। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान आरोपी ने अचानक उन पर हमला किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि इस हादसे के बावजूद जनता से जुड़ने का उनका काम रुकेगा नहीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 9:27:02

सरफिरा तो लग रहा था, पर हमला कर देगा, ये नहीं सोचा था; रेखा गुप्ता ने सुनाई हमले वाले दिन की दास्तां

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को अब दस दिन बीत चुके हैं। आरोपी राजेशभाई खिमजी इस समय पुलिस की हिरासत में है। शुरुआती पूछताछ से लेकर उसकी मंशा और नेटवर्क तक पर जांच जारी है। इस बीच रेखा गुप्ता ने पहली बार खुलकर उस घटना को याद किया और बताया कि उस दिन क्या कुछ हुआ था। उन्होंने कहा, “मुझे कभी लगा ही नहीं था कि इस तरह की वारदात मेरे साथ घट सकती है।”

जनसुनवाई के बीच अचानक हमला

रेखा गुप्ता ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि जिस दिन हमला हुआ, उस समय नियमित जनसुनवाई चल रही थी। वे बताती हैं – “लोग अलग-अलग इलाकों से, यहां तक कि दूसरे राज्यों से भी मुझसे मिलने आते हैं। कोई गरीब होता है, कोई बेसहारा, तो कोई अपने किसी निजी संघर्ष को लेकर आता है। उस दिन सुरक्षा भी उतनी कड़ी नहीं थी। वैसे भी, जनसुनवाई में लोगों की इतनी सख्त चेकिंग नहीं हो पाती।”

उन्होंने बताया कि गुजरात से आया व्यक्ति भी उसी भीड़ का हिस्सा था। “वो जब पास आया, तो मैंने जरा भी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ करेगा। हां, उसका व्यवहार थोड़ा असामान्य लगा। आते ही बोला – मैं गुजरात से हूं, मेरा भाई जेल में है… उसे छुड़वा दो… सुप्रीम कोर्ट से कह दो… उसकी बातें कुछ समझ से बाहर थीं।”

"मासूम नहीं, हट्टा-कट्टा था"

सीएम गुप्ता कहती हैं कि उस शख्स की शक्ल-सूरत भी साधारण नहीं थी। “ना तो मासूमियत थी चेहरे पर, बल्कि अच्छा-खासा हट्टा-कट्टा दिख रहा था। मैंने कहा – ठीक है, सुनते हैं आपकी समस्या। जैसे ही आगे बढ़ने को कहा, वो अचानक मुझ पर झपट पड़ा।”

हमले के बाद का एहसास

रेखा गुप्ता ने स्वीकार किया कि घटना के बाद वह गहरे सदमे में थीं। उन्होंने कहा – “शुरुआत में दिमाग ही सुन्न हो गया। लगा कि मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ? फिर मैंने सोचा – उन औरतों का क्या हाल रहा होगा, जिन्होंने पहलगाम हमले में अपने परिजनों को खो दिया? वे तो सिर्फ अपने पति या परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। उनका क्या कसूर था? जब उनके साथ ऐसा हो सकता है तो मेरे साथ क्यों नहीं?”

"हमले से काम रुक नहीं सकता"

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि इस तरह की घटनाओं से उनके कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। “ये तो हादसे हैं, कभी भी, किसी के साथ हो सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम जनता से मिलना बंद कर दें या कार्यक्रम रुकवा दें। जनसुनवाई पहले की तरह चलती रहेगी और मैं लोगों के बीच जाती रहूंगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर