न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली धमाका अपडेट: लाल किला तीन दिन तक रहेगा बंद, मेट्रो स्टेशन भी सील; कई रूटों पर ट्रैफिक रोका गया, जानिए पूरी जानकारी

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके के बाद राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से लाल किला तीन दिनों तक आम जनता के लिए बंद रहेगा। नेताजी सुभाष मार्ग समेत कई रूटों पर ट्रैफिक रोका गया है। दिल्ली पुलिस और एनएसजी की टीमें जांच में जुटी हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Nov 2025 12:34:56

दिल्ली धमाका अपडेट: लाल किला तीन दिन तक रहेगा बंद, मेट्रो स्टेशन भी सील; कई रूटों पर ट्रैफिक रोका गया, जानिए पूरी जानकारी

राजधानी दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर) की शाम एक तेज धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास एक चलती कार में विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर तुरंत दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम पहुंची और इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया। फिलहाल जांच जारी है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने लाल किला तीन दिनों तक आम लोगों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

नेताजी सुभाष मार्ग से लेकर कई रूटों पर ट्रैफिक प्रभावित

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंगलवार (11 नवंबर) को कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों ओर की लेन और सर्विस रोड को फिलहाल बंद किया गया है। चट्टा रेल कट से लेकर सुभाष मार्ग कट तक किसी भी वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं है।

सुबह 6 बजे से अगले आदेश तक यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। पुलिस ने दिल्लीवासियों और यात्रियों को सलाह दी है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

धमाके के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। संवेदनशील इलाकों जैसे आईजीआई एयरपोर्ट, संसद भवन, इंडिया गेट और सीमाई इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन को दें।

लाल किला 3 दिन तक आम लोगों के लिए बंद

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने सुरक्षा की दृष्टि से लाल किला तीन दिनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। इस अवधि में कोई पर्यटक या स्थानीय नागरिक किला परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम पूरी तरह एहतियातन है, जिससे जांच और सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा न आए।

पुलिस और जांच एजेंसियां जुटीं सबूत इकट्ठा करने में

डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने जानकारी दी कि इस मामले में यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में दिल्ली पुलिस के साथ-साथ एफएसएल (Forensic Science Laboratory) और एनएसजी (National Security Guard) की विशेष टीमें शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि “जांच अभी प्रारंभिक चरण में है, इसलिए किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। टीम हर संभव सबूत जुटाने में लगी हुई है। एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 5 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है और 6 की पहचान हो गई है, जबकि कुछ शव अभी अज्ञात हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी