न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड नहीं, पत्नी है डॉ. शाहीन

दिल्ली ब्लास्ट मामले में नया खुलासा: आतंकी मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड नहीं, पत्नी है डॉ. शाहीन। अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास मस्जिद में निकाह, आतंकवादी गतिविधियों का मुख्य केंद्र। एनआईए की गिरफ्तारी से जुड़े सभी तथ्य जानें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Nov 2025 12:11:09

दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड नहीं, पत्नी है डॉ. शाहीन

राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकवादी विस्फोट मामले में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इस बीच आतंकी मुजम्मिल अहमद गनई से जुड़ा एक चौकाने वाला सच भी उजागर हुआ है।

डॉ. शाहीन, मुजम्मिल की पत्नी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. शाहीन मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि उनकी पत्नी हैं। मुजम्मिल ने दावा किया था कि वे एक कपल हैं और सितंबर 2023 में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास एक मस्जिद में उनका शरिया कानून के तहत निकाह संपन्न हुआ था। बताया जा रहा है कि निकाह के लिए 5,000-6,000 रुपये का 'मेहर' तय किया गया था।

फरवरी 2022 में श्रीनगर में हुई बैठक

मुजम्मिल और उनके साथियों उमर और अदील पहले से परिचित थे। अदील, उमर का जूनियर था। मुजम्मिल और डॉ. शाहीन की मुलाकात अल-फलाह यूनिवर्सिटी में हुई थी और वहीं से उनका व्यक्तिगत और आतंकी नेटवर्क जुड़ा। मुजम्मिल की मुफ्ती इरफान से पहली मुलाकात जम्मू-कश्मीर में हुई थी, जहां वे एक बुजुर्ग महिला का इलाज कर रहे थे। मुफ्ती इरफान आतंकी संगठन अंसार उल हिंद के सदस्य हाफिज त्रात्रे के संपर्क में पहले से था।

2021 में हाफिज त्रात्रे मुठभेड़ में मारा गया। इसके बाद मुजम्मिल ने अंसार गजवत उल हिंद संगठन में शामिल होकर अपनी गतिविधियां तेज़ कर दीं। फरवरी 2022 में इस संगठन के निष्क्रिय होने के बाद मुजम्मिल और उसके साथी श्रीनगर में एक बैठक में शामिल हुए, जहां से डॉ. मुजम्मिल मॉड्यूल की पहली गतिविधियां शुरू हुईं।

विस्फोटक तैयार था, योजना फेल हुई

मौके पर विस्फोटक तैयार था और बड़ी खेप जम्मू-कश्मीर भेजी जानी बाकी थी। वहां इसे सुरक्षाबलों के खिलाफ इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन मुजम्मिल के तीन साथी पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पकड़े जा चुके थे, जिससे पूरा प्लान विफल हो गया। डॉ. मुजम्मिल ने पूछताछ में अपने आतंकवादी नेटवर्क और अल-फलाह यूनिवर्सिटी में चल रही गतिविधियों का खुलासा किया।

एनआईए ने यूनिवर्सिटी से हिरासत में लिया

सोमवार रात एनआईए की टीम ने डॉ. मुजम्मिल को यूनिवर्सिटी से हिरासत में लिया। बताया गया है कि मुजम्मिल कई वर्षों से यहीं रह रहा था और इस परिसर को अपनी आतंकवादी गतिविधियों का मुख्य केंद्र बना रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी