न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लाल किला धमाके के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड में, गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक – गुजरात दौरा किया रद्द

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष खुफिया अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में NIA, IB और दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। शाह ने देशभर में सुरक्षा कड़ी करने और जांच तेज़ करने के निर्देश दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Nov 2025 2:34:12

लाल किला धमाके के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड में, गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक – गुजरात दौरा किया रद्द

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार धमाके के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार सुबह अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें गृह मंत्रालय, खुफिया विभाग (IB), NIA और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में हमले की जांच की प्रगति, सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और देशभर में सुरक्षा के मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में NIA के डीजी, IB डायरेक्टर, गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने गृह मंत्री को अब तक की जांच और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी सहित सभी प्रमुख शहरों में सुरक्षा घेरा और सख्त किया जाए, साथ ही संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार लोगों को तुरंत कार्रवाई के दायरे में लाया जाए।

अमित शाह का गुजरात दौरा रद्द

लाल किला धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपना गुरुवार का गुजरात दौरा स्थगित कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शाह को अहमदाबाद फूड फेस्टिवल और अहमदाबाद इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल 2025 का उद्घाटन करना था, लेकिन अब वे इन आयोजनों में शामिल नहीं होंगे। सुरक्षा परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए शाह ने दिल्ली में रहकर हालात की निगरानी करने का निर्णय लिया है।

वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रमों में जुड़ने की संभावना

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रवक्ता बिमल जोशी ने बताया कि शाह को मेहसाणा की दूधसागर डेयरी में भी विशेष कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया था। हालांकि, अब संभावना जताई जा रही है कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं ताकि दिल्ली में सुरक्षा संबंधी समीक्षा पर लगातार ध्यान बनाए रखा जा सके।

लाल किला धमाके के बाद बढ़ाई गई सतर्कता

बीते सोमवार शाम लाल किला के पास एक कार में हुए धमाके में 12 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे। हादसे के तुरंत बाद अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और सुरक्षा एजेंसियों को तेजी से जांच आगे बढ़ाने के आदेश दिए। मंगलवार को भी उन्होंने दो बार सुरक्षा समीक्षा बैठकें कीं और प्रभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट खुद देखी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी