न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे, अनुपम खेर के साथ उपलब्धियों पर चर्चा करेंगी सीएम रेखा गुप्ता

बीजेपी सरकार के दिल्ली में 100 दिन पूरे होने पर सीएम रेखा गुप्ता अनुपम खेर के साथ संवाद करेंगी। सरकार ने यमुना सफाई, आयुष्मान योजना और बजट जैसी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 10:02:25

दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे, अनुपम खेर के साथ उपलब्धियों पर चर्चा करेंगी सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आज (31 मई) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बीते 100 दिनों की उपलब्धियों को लेकर संवाद करेंगे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार के 100 दिनों के कामकाज से जुड़ी एक पुस्तिका जारी की। उन्होंने कहा, "यह रिपोर्ट कार्ड नहीं, बल्कि एक वर्क बुक है।" इस वर्क बुक में सबसे पहले यमुना की सफाई का उल्लेख किया गया है, जो यह दर्शाता है कि यह मुद्दा सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

रेखा गुप्ता का AAP पर हमला

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करने और केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू कर 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने को अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल बताया। उन्होंने अपनी सरकार को "काम करने वाली सरकार" बताते हुए आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "वो नाम (प्रचार) करने वाली सरकार थी, यह काम करने वाली सरकार है। वो मेवा खाने वाली सरकार थी, यह सेवा करने वाली सरकार है।"

“विकसित भारत – विकसित दिल्ली” के विजन पर काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने जनता के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार “विकसित भारत – विकसित दिल्ली” के लक्ष्य को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इसके अलावा, उन्होंने घोषणा की कि 31 मई को आयोजित कार्यक्रम के बाद दिल्ली में वार्ड स्तर तक बीजेपी के विधायक और पार्षद सरकार के 100 दिनों के काम का विवरण आम जनता तक पहुंचाएंगे। 27 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद राजधानी दिल्ली में बनी बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को बड़े स्तर पर प्रचारित करने के उद्देश्य से 31 मई का यह कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है, और इसे सफल बनाने के लिए दिल्ली बीजेपी पूरी तरह से जुट गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब