न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

800 उड़ानों की देरी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की नई एडवाइजरी, जानिए क्या है ताज़ा अपडेट

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तकनीकी दिक्कत अब लगभग ठीक हो चुकी है। एयरपोर्ट ने बताया कि उड़ानों का संचालन फिर सामान्य हो रहा है। यात्रियों से अपनी उड़ान की ताजा जानकारी एयरलाइन से प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Nov 2025 8:26:20

800 उड़ानों की देरी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की नई एडवाइजरी, जानिए क्या है ताज़ा अपडेट

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से जुड़ी तकनीकी समस्या अब लगभग पूरी तरह से सुलझा ली गई है। इस वजह से प्रभावित फ्लाइट संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। शनिवार (8 नवंबर) को एयरपोर्ट प्राधिकरण ने इस मामले में नया अपडेट जारी करते हुए बताया कि स्थिति अब काबू में है और उड़ानों का संचालन फिर से सामान्य गति पकड़ रहा है।

यात्रियों के लिए जारी हुई अहम सलाह

एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि, “एटीसी की उड़ान योजना प्रक्रिया में सहायता करने वाला ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) तकनीकी खामी का सामना कर रहा था, लेकिन अब इसमें सुधार की प्रक्रिया जारी है। एयरपोर्ट के अधिकारी सभी एयरलाइंस के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य करने और यात्रियों की असुविधा को न्यूनतम करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क बनाए रखें।”

800 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी

गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 800 से अधिक उड़ानों पर असर पड़ा। ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई तकनीकी खराबी के चलते उड़ानों के संचालन में भारी दिक्कतें सामने आईं। यह सिस्टम उड़ानों के नियंत्रण और संदेश विनिमय के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके बंद पड़ने से न केवल उड़ान शेड्यूल बिगड़ गया, बल्कि हजारों यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, अब हालात सुधर रहे

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शुमार है, जहां रोजाना लगभग 1500 उड़ानें आती-जाती हैं। तकनीकी दिक्कत के कारण शुक्रवार सुबह तक विमानों की औसत देरी करीब 45 मिनट तक रही। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार अब सिस्टम सामान्य स्थिति में लौट रहा है और उड़ानों की समय-सारणी भी जल्द ही पूरी तरह दुरुस्त होने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?