न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा – 'काल भैरव सपने में आए और आदेश दिया'

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी राजेश खिमजी ने पूछताछ में बड़ा दावा किया है। उसने बताया कि काल भैरव ने सपने में आदेश दिया था कि दिल्ली जाकर अपनी बात रखो। पुलिस अब इस खुलासे की सच्चाई की जांच कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 10:14:01

सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा – 'काल भैरव सपने में आए और आदेश दिया'

दिल्ली की सियासत उस समय हिल गई जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ। आरोपी राजेश खिमजी इस समय पुलिस रिमांड पर है और शुरुआती पूछताछ में उसने ऐसा बयान दिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया।

राजेश ने पुलिस को बताया कि वह नियमित रूप से शिव मंदिर में पूजा करता है और शिवलिंग की स्थापना भी कर चुका है। आरोपी का दावा है कि जब सुप्रीम कोर्ट से कुत्तों को लेकर आदेश आया, तभी उसे शिवलिंग में भगवान शिव के भैरव स्वरूप के दर्शन हुए। उसने कहा कि उस भैरव स्वरूप में एक कुत्ता प्रकट हुआ और उसने उसे आदेश दिया कि दिल्ली जाकर अपनी बात रखो।

उज्जैन से दिल्ली तक का सफर

आरोपी के अनुसार, इस "दिव्य आदेश" के बाद वह सबसे पहले उज्जैन गया, जहाँ उसे दोबारा वही संकेत मिला। इसके बाद उसने बिना टिकट ही ट्रेन पकड़ी और सीधे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गया।

दिल्ली आने के बाद उसने राह चलते लोगों से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर का पता पूछा और मेट्रो से निकल पड़ा। हालांकि गलत स्टेशन पर उतर जाने की वजह से उसे दोबारा स्थानीय लोगों से मदद लेनी पड़ी। फिर एक रिक्शा कराकर वह मुख्यमंत्री के निजी आवास तक पहुँचा। आरोपी ने बताया कि उसने रिक्शा चालक को 50 रुपये दिए और वहां जाकर सीएम से सीधे मुलाकात की कोशिश की।

आरोपी का दावा – "सीएम ने सुना नहीं, तो हमला कर दिया"

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान राजेश ने बताया कि उसका मकसद सिर्फ मुख्यमंत्री से अपील करना था कि कुत्तों को दिल्ली से बाहर न निकाला जाए। लेकिन जब रेखा गुप्ता ने उसकी बात को नज़रअंदाज़ किया, तो वह गुस्से में आ गया और हमला कर बैठा।

उसका कहना है कि यदि मुख्यमंत्री उसकी बात सुन लेतीं तो वह उसी शाम की ट्रेन पकड़कर गुजरात लौट जाता। हालांकि, पुलिस इस दावे को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है। जाँचकर्ता अब यह भी पड़ताल कर रहे हैं कि कहीं आरोपी अपने बयानों से जांच को गुमराह तो नहीं कर रहा।

जांच जारी

दिल्ली पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी का "काल भैरव का आदेश" वाला बयान उसकी मानसिक स्थिति का नतीजा है या इसके पीछे कोई और वजह छुपी हुई है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं राजेश के पीछे कोई और संगठन या व्यक्ति तो नहीं, जिसने उसे इस पूरे घटनाक्रम के लिए उकसाया हो।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर