न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CBSE 10वीं का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, DigiLocker से ऐसे करें तुरंत चेक

CBSE 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। 25 लाख छात्रों के लिए DigiLocker पर रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका उपलब्ध है। जानिए कैसे आप तुरंत अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 14 Apr 2026 12:09:13

CBSE 10वीं का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, DigiLocker से ऐसे करें तुरंत चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इस बार करीब 25 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण परिणाम तुरंत नहीं खुल पाता, ऐसे में छात्र DigiLocker के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

DigiLocker पर पहले से बना लें अकाउंट

CBSE रिजल्ट जारी होने से पहले ही DigiLocker ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना अकाउंट पहले से बना लें और उसे सक्रिय कर लें। इससे रिजल्ट घोषित होते ही छात्र बिना किसी देरी के अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकेंगे। जिन छात्रों के पास APAAR ID उपलब्ध नहीं है, वे अपने स्कूल द्वारा दिए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके ‘CBSE Services Portal’ के माध्यम से अकाउंट बना सकते हैं। वहीं जिन छात्रों की APAAR ID पहले से CBSE सिस्टम से लिंक है, उनकी मार्कशीट सीधे रिजल्ट जारी होने के बाद DigiLocker के “Issued Documents” सेक्शन में उपलब्ध हो जाएगी।

ऐसे बनाएं DigiLocker अकाउंट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना अकाउंट बना सकते हैं—

सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं
होमपेज पर मौजूद “Get Started” विकल्प पर क्लिक करें
स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड और अन्य जरूरी जानकारी भरें
अपने मोबाइल नंबर को OTP के जरिए वेरीफाई करें
वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा
कब आएगा CBSE 10वीं का रिजल्ट?

CBSE ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख या समय घोषित नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। बोर्ड इस बार परिणाम जल्दी घोषित करने की तैयारी में है, क्योंकि आगे दूसरी परीक्षा प्रक्रिया भी आयोजित की जानी है। जानकारी के अनुसार, मई में 10वीं की दूसरी परीक्षा आयोजित हो सकती है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी पहले से तैयार रखें।

यहां भी देख सकते हैं रिजल्ट


छात्र DigiLocker के अलावा नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं—

cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?