न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादित कार्टून मामले में कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भगवान शिव को लेकर बनाए गए विवादित कार्टून के मामले में इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते हुए मामले की अगली सुनवाई 15 अगस्त के बाद तय की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 4:21:27

विवादित कार्टून मामले में कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भगवान शिव को लेकर बनाए गए विवादित कार्टून के मामले में इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते हुए मामले की अगली सुनवाई 15 अगस्त के बाद तय की है।

हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया सहारा

इससे पहले मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि मालवीय भविष्य में भी ऐसे कार्टून बना सकते हैं, और यह कृत्य जानबूझकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से किया गया था।

मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने कहा कि "आजकल लोग ऐसे शब्दों और विचारों का उपयोग करते हैं जिनका स्तर मर्यादित नहीं होता। जिसे जो मन में आता है, वह लिख देता है।" कोर्ट ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमाओं को रेखांकित करते हुए यह स्पष्ट किया कि व्यंग्य और अभद्रता के बीच अंतर समझना जरूरी है।

कार्टून को व्यंग्य बताया गया: वकील वृंदा ग्रोवर

हेमंत मालवीय की ओर से वरिष्ठ वकील वृंदा ग्रोवर ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि यह कार्टून केवल एक व्यंग्यात्मक चित्रण था, जिसका उद्देश्य किसी धार्मिक भावना को आहत करना नहीं था। उन्होंने कहा कि कार्टून सामाजिक टिप्पणी का एक रूप है और इसे अपराध के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

यह विवादित कार्टून कोविड महामारी के दौरान 2021 में बनाया गया था, जिसे लेकर इस वर्ष मई में आरएसएस के एक सदस्य की शिकायत पर मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद गिरफ्तारी की आशंका के चलते मालवीय ने अग्रिम जमानत मांगी थी।

हाईकोर्ट ने जताई थी हिरासत में पूछताछ की जरूरत

हाईकोर्ट ने 3 जुलाई को सुनवाई करते हुए कहा था कि मालवीय ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया और प्रधानमंत्री, आरएसएस और भगवान शिव की अपमानजनक तस्वीरें बनाकर सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने का प्रयास किया है। न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर ने उनकी अग्रिम जमानत यह कहते हुए खारिज की थी कि उनकी हिरासत में पूछताछ आवश्यक है।

सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत मालवीय को गिरफ्तारी से राहत देकर यह संकेत दिया है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की मर्यादा का पालन करते हुए व्यंग्य को अपराध की दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। हालांकि, यह अंतरिम राहत है और अगली सुनवाई के बाद मामले की दिशा स्पष्ट होगी। इस फैसले से एक बार फिर यह बहस छिड़ गई है कि व्यंग्य और धार्मिक भावना के बीच सीमाएं कैसे तय की जाएं, और क्या कलात्मक स्वतंत्रता पर कानूनी अंकुश आवश्यक है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर