एनडीए सांसदों की कार्यशाला में आख़िरी पंक्ति में बैठे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ये शक्ति है भाजपा की हर कोई कार्यकर्ता है यहाँ संगठन मैं
सांसद रवि किशन ने क्या कहा?
रवि किशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का एनडीए सांसदों की कार्यशाला में पिछली पंक्ति में बैठना भाजपा की ताकत है। संगठन में हर कोई समान रूप से जुड़ा हुआ है।” इस तस्वीर में सांसद स्वयं नजर आए, जबकि उनके पीछे की पंक्ति में पीएम मोदी अन्य सांसदों के साथ बैठे दिखाई दिए।
कार्यशाला में पीएम मोदी को किया गया सम्मानित
इस दो दिवसीय कार्यशाला में भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीएसटी सुधारों और पार्टी की उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया। कार्यशाला का उद्देश्य सांसदों की कार्यकुशलता बढ़ाना और संगठनात्मक दिशा-निर्देश साझा करना भी था।
कार्यशाला के मुख्य विषय
एनडीए सांसदों की यह कार्यशाला रविवार से शुरू हुई और कई सत्रों में विभाजित रही। पहले दिन का फोकस दो मुख्य विषयों पर रहा—‘2027 तक विकसित भारत की ओर’ और ‘सांसदों द्वारा सोशल मीडिया का प्रभावशाली उपयोग’। दूसरे दिन का फोकस मंगलवार को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों पर केंद्रित रहेगा।















