न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनीष सिसोदिया के कथित वीडियो पर संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग में दी शिकायत

भाजपा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को हर हाल में जीतने की रणनीति बना रही है और इसी मकसद से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। इस मुद्दे पर भाजपा ने चुनाव आयोग को औपचारिक शिकायत सौंपी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 5:39:15

मनीष सिसोदिया के कथित वीडियो पर संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग में दी शिकायत

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कथित वीडियो को लेकर पंजाब की सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को हर हाल में जीतने की रणनीति बना रही है और इसी मकसद से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। इस मुद्दे पर भाजपा ने चुनाव आयोग को औपचारिक शिकायत सौंपी है।

भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मनीष सिसोदिया का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे 2027 का चुनाव जीतने के लिए किसी भी साधन का इस्तेमाल करने की बात कर रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि इस मामले को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया गया है ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दूषित होने से बचाया जा सके।

जाखड़ ने सवाल उठाते हुए लिखा, “जो लोग खुले तौर पर कह रहे हैं कि वे चुनाव जीतने के लिए किसी भी तरीके का इस्तेमाल करेंगे, उनसे यह साफ है कि वे पंजाब का माहौल बिगाड़ने या राज्य को नुकसान पहुंचाने से भी नहीं हिचकिचाएंगे।”

चुनाव आयोग को दिए गए पत्र में जाखड़ ने आरोप लगाया कि सिसोदिया ने अपने भाषण में कहा था कि 2027 के पंजाब चुनाव को जीतने के लिए आम आदमी पार्टी “साम, दाम, दंड, भेद, सच, झूठ, सवाल, जवाब, लड़ाई, झगड़ा” सभी उपाय अपनाएगी। भाजपा का कहना है कि यह बयान इस बात का सबूत है कि आप पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का इरादा रखती है।

पत्र में आगे कहा गया कि ऐसे शब्द न सिर्फ भ्रष्ट आचरण की ओर इशारा करते हैं, बल्कि मतदाताओं को डराने, राज्य में अशांति फैलाने और सामाजिक सौहार्द को तोड़ने की साजिश का हिस्सा भी हो सकते हैं। भाजपा ने दलील दी कि यह जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 का उल्लंघन है और इसके अलावा विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने और भय का माहौल पैदा करने के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी/बीएनएस) की धाराओं 196, 197 और 353 के भी विपरीत है।

भाजपा ने मांग की है कि चुनाव आयोग इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करे और मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं। जाखड़ ने कहा कि पंजाब की शांति, विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था के संरक्षण के लिए इस मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई आवश्यक है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका