न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिट्टू विवाद में BJP के सिख नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- हमेशा किया अपमान

बिट्टू विवाद में BJP के सिख नेताओं ने राहुल गांधी पर सिख समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- ‘गद्दार’ कहना अस्वीकार्य, सिख समुदाय में बढ़ा आक्रोश।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 04 Feb 2026 4:15:09

बिट्टू विवाद में BJP के सिख नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- हमेशा किया अपमान

बीकानेर में भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच बढ़ते विवाद ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस मुद्दे पर भाजपा के सिख नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर सिख समुदाय का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को 'गद्दार' कहा। पुरी ने यह भी जोड़ा कि इस तरह का शब्द हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि 'गद्दार' का अर्थ देश के प्रति विश्वासघात करने वाला होता है। उनका कहना था कि यह केवल बिट्टू के प्रति नहीं बल्कि पूरे सिख समुदाय के लिए गंभीर अपमान की बात है।

पार्टी छोड़ने पर गद्दार कहना अस्वीकार्य

हरीदीप सिंह पुरी ने आगे कहा, "राहुल गांधी, रवनीत सिंह बिट्टू के कांग्रेस पार्टी छोड़ने से नाराज हैं, लेकिन उन्होंने बिट्टू से यह भी कहा कि आप वापस आएँगे। सिर्फ इसलिए कि एक पगड़ी वाला शख्स आपकी पार्टी छोड़ देता है, आप उसे गद्दार कैसे कह सकते हैं? यह शब्द हमें कतई स्वीकार नहीं है। संसद और सार्वजनिक मंचों पर हमेशा शालीनता और सभ्य भाषा का प्रयोग होना चाहिए।"

सिखों के प्रति नफरत का आरोप – मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी समय-समय पर सिखों को आतंकवादी और देश को बांटने वाला बता चुके हैं। सिरसा ने कहा, "देश में अगर कोई गद्दार है तो वह गांधी परिवार है। इन्हीं ने पहले अखबारों में विज्ञापन देकर सिखों को आतंकवादी कहा था। ये परिवार सिखों के प्रति नफरत रखता है।"

सिख समुदाय में गुस्सा और आक्रोश

इसके अलावा, भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि राहुल गांधी के बयान ने सिख समुदाय में भारी आक्रोश और गुस्सा पैदा किया है। उनका कहना था, "जिस व्यक्ति के दादा ने अपने प्राण देश की सेवा में समर्पित किए, वह कैसे ट्रेटर हो गया? यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। सिख समुदाय इसे कभी नहीं भूलेगा और माफ नहीं करेगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन