न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उतरीं आतिशी, हिरासत में लिए जाने पर भड़के केजरीवाल

दिल्ली में झुग्गियों को तोड़ने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर आतिशी को हिरासत में लिया गया। केजरीवाल ने बीजेपी पर तानाशाही का आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी गरीबों के हक के लिए आवाज़ उठाती रहेगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 3:34:52

दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उतरीं आतिशी, हिरासत में लिए जाने पर भड़के केजरीवाल

दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना को पुलिस ने मंगलवार (10 जून) को हिरासत में ले लिया। वो कालकाजी इलाके के भूमिहीन कैंप में चल रहे बुलडोजर एक्शन के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए वह जनता के साथ सड़क पर बैठीं थीं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

उन्हें हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए बीजेपी की मंशा पर सवाल खड़े किए।

वहीं हिरासत में लिए जाने के दौरान दिल्ली की पूर्व शिक्षा मंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बीजेपी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''बीजेपी इन झुग्गियों को तोड़ने वाली है। आज मुझे जेल में लेकर जा रही है क्योंकि मैं इन झुग्गी वालों की आवाज़ उठा रही हूं। भारतीय जनता पार्टी, सीएम रेखा गुप्ता जी, आपलोगों को झुग्गीवालों की हाय लगेगी। बीजेपी कभी वापस नहीं आएगी, इन गरीबों की हाय लगेगी।"

उनका यह बयान ना केवल भावनात्मक अपील से भरा था बल्कि यह भी दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के वंचित समुदाय के साथ खड़ी है।

बीजेपी सरकार पर भड़के अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक अकाउंट से प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बीजेपी सरकार पूरी दिल्ली में ग़रीबों के आशियाने उजाड़ रही है, लोगों को बेघर कर रही है। सरकार की यह नीतियां अमानवीय और जनविरोधी हैं। जब आम आदमी पार्टी ग़रीबों के साथ खड़ी होती है और उनकी आवाज़ उठाती है, तो हमारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया जाता है।

आज नेता विपक्ष आतिशी को हिरासत में लिया गया - ये तानाशाही है। बीजेपी चाहे हम सबको गिरफ़्तार कर ले, लेकिन हम दिल्ली की आम जनता के हक़ के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे।"

केजरीवाल का यह बयान राजनीतिक तापमान को और भी गर्म करता नजर आ रहा है, खासकर उन इलाकों में जहां सरकार की तोड़फोड़ कार्रवाई चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब