न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरविंद केजरीवाल को लोधी एस्टेट में मिला नया सरकारी बंगला, जानें अब कहां होगा आप संयोजक का ठिकाना

केंद्र सरकार ने उन्हें लोधी एस्टेट स्थित 95 नंबर का टाइप-VII बंगला आवंटित किया है। यह बंगला सरकार की ओर से दी जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी श्रेणी का आवास है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Oct 2025 11:33:02

अरविंद केजरीवाल को लोधी एस्टेट में मिला नया सरकारी बंगला, जानें अब कहां होगा आप संयोजक का ठिकाना

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को आखिरकार दिल्ली में नया सरकारी आवास मिल गया है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार केंद्र सरकार ने उन्हें लोधी एस्टेट स्थित 95 नंबर का टाइप-VII बंगला आवंटित किया है। यह बंगला सरकार की ओर से दी जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी श्रेणी का आवास है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और सिविल लाइंस स्थित पुराने सरकारी बंगले को खाली करने के एक साल बाद उन्हें यह घर मिला है।

एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक होने के नाते अरविंद केजरीवाल सरकारी आवास के हकदार हैं। हालांकि, इस आवंटन में काफी देरी हुई, जिस कारण केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार ने 25 सितंबर को यह आश्वासन दिया था कि दस दिनों के भीतर उन्हें उपयुक्त आवास दे दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अक्टूबर 2024 में केजरीवाल ने 6, फ्लैगस्टाफ रोड वाला वह बंगला खाली कर दिया था जहां वह वर्षों से रह रहे थे। इसके बाद से वे आप सांसद अशोक मित्तल को आवंटित एक अन्य सरकारी बंगले में अस्थायी रूप से रह रहे थे। फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पुराने बंगले के रेनोवेशन पर उठे विवाद के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर ‘शीश महल’ जैसी टिप्पणी की थी।

इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील ने तर्क दिया था कि राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्षों को पारंपरिक रूप से टाइप-VII श्रेणी के बंगले आवंटित किए जाते रहे हैं। उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि नीति में पारदर्शिता क्यों नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मायावती को भी लोधी एस्टेट में बड़ा आवास आवंटित किया गया था, तो फिर केजरीवाल के साथ भेदभाव क्यों?

संपदा निदेशालय की जुलाई 2014 की नीति के अनुसार, राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों या संयोजकों को दिल्ली में सरकारी आवास मिल सकता है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कौन सा प्रकार का बंगला दिया जाएगा। इसी अस्पष्टता के कारण केजरीवाल को कोर्ट जाना पड़ा, जहां से उन्हें अब यह आवंटन मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका