न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Apple India Growth: भारत एप्पल का रिकॉर्ड राजस्व, iPhone की डिमांड और मैन्युफैक्चरिंग दोनों में जबरदस्त उछाल

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने जून तिमाही के शानदार नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि भारत सहित 24 से अधिक देशों और क्षेत्रों में कंपनी ने रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया है। कुक ने विश्लेषकों के साथ बातचीत में बताया कि iPhone, Mac और अन्य सेवाओं में दोहरे अंकों की वृद्धि ने इस सफलता में बड़ी भूमिका निभाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 8:01:11

Apple India Growth: भारत एप्पल का रिकॉर्ड राजस्व, iPhone की डिमांड और मैन्युफैक्चरिंग दोनों में जबरदस्त उछाल

नई दिल्ली। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने जून तिमाही के शानदार नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि भारत सहित 24 से अधिक देशों और क्षेत्रों में कंपनी ने रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया है। कुक ने विश्लेषकों के साथ बातचीत में बताया कि iPhone, Mac और अन्य सेवाओं में दोहरे अंकों की वृद्धि ने इस सफलता में बड़ी भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, "हमने दुनिया भर के लगभग हर बाजार में तेज विकास देखा है। iPhone की बिक्री में हर भौगोलिक क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है। भारत, दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और ब्राजील जैसे उभरते बाजारों में भी दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है।"

Mac की बिक्री में भी 15 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई है, और सेवाओं के क्षेत्र में एप्पल ने एक नया सर्वकालिक राजस्व रिकॉर्ड कायम किया है। टिम कुक ने यह भी जानकारी दी कि कंपनी ने हाल ही में सऊदी अरब में ऑनलाइन स्टोर लॉन्च किया है और साल के अंत तक भारत और यूएई में नए रिटेल स्टोर खोलने की योजना है।

iPhone 16 बना भारत में सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल

काउंटरपॉइंट रिसर्च के निदेशक तरुण पाठक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि एप्पल भारत में अपनी तेज ग्रोथ बनाए हुए है। उन्होंने कहा, "iPhone की बिक्री ने इस तिमाही में 7% की हिस्सेदारी ली जबकि राजस्व हिस्सेदारी 23% रही। iPhone 16 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना, जिससे एप्पल को रिकॉर्ड तोड़ तिमाही राजस्व मिला।"

iPhone मैन्युफैक्चरिंग में भारत की बड़ी छलांग

काउंटरपॉइंट के अनुसार, अमेरिका में भेजे गए कुल iPhone शिपमेंट में भारत का हिस्सा अब 71% हो गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में केवल 31% था। इसका मतलब है कि भारत न सिर्फ iPhone की डिमांड का केंद्र बन रहा है, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

भारत में Apple स्टोर खोलने की योजना

तरुण पाठक के मुताबिक, "एप्पल इस साल के अंत तक भारत में और नए रिटेल स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी की रणनीति का एक अहम हिस्सा है, जिससे ग्राहक तक सीधी पहुंच सुनिश्चित की जा सके।"

टैरिफ बढ़ने से कंपनी की लागत पर असर

टिम कुक ने यह भी बताया कि जून तिमाही में एप्पल को करीब 80 करोड़ डॉलर की टैरिफ लागत झेलनी पड़ी, जबकि सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा बढ़कर 1.1 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है – बशर्ते टैरिफ दरों में कोई बदलाव न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया, "भविष्य की तिमाहियों के लिए इस अनुमान को स्थायी मानकर नहीं चलना चाहिए, क्योंकि वैश्विक टैरिफ दरें और व्यापार नीतियां लगातार बदलती रहती हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर