न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत से रिहा किया। इंडिया गेट पर प्रदर्शन, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने और कथित VIP एंगल की CBI जांच की मांग।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 15 Oct 2026 8:23:09

अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

उत्तराखंड की अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे उनके माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया है। बुधवार रात शुरू हुआ यह धरना गुरुवार सुबह तक चला। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल थे। पुलिस ने अंकिता के माता-पिता को छोड़ दिया है, लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओं को अभी हिरासत में रखा गया है। अंकिता के परिवार और कांग्रेस नेताओं का यह प्रदर्शन बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP एंगल की सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।

सुबह चार बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

बुधवार को अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। कई घंटों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद देर रात पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे अन्य लोगों को सुबह करीब चार बजे हिरासत में लिया गया। बाद में अंकिता के माता-पिता को रिहा कर दिया गया, जबकि कांग्रेस के कुछ नेताओं की हिरासत जारी रही। कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी की गई और अंकिता के लिए न्याय की मांग करने वालों को निशाना बनाया गया।

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने साफ कहा है कि उनकी बेटी को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। परिवार की प्रमुख मांग है कि बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति रद्द की जाए या उस पर रोक लगाई जाए। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वे एक बार फिर देशभर में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। परिवार का कहना है कि अंकिता हत्याकांड में कथित VIP एंगल की सीबीआई जांच होने तक नियुक्ति पर रोक लगनी चाहिए।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने की मुलाकात

बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

सितंबर 2022 में हुई थी अंकिता भंडारी की हत्या

अंकिता भंडारी उत्तराखंड के एक रिसॉर्ट में काम करती थीं। सितंबर 2022 में उनकी हत्या कर दी गई थी। उसी साल 24 सितंबर को उनका शव चिल्ला नहर से बरामद हुआ था। इस मामले में रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो कर्मचारियों, सौरभ भास्कर तथा अंकित गुप्ता को 30 मई 2025 को हत्या, सबूत मिटाने और अन्य अपराधों के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। अब अंकिता के माता-पिता हत्याकांड में कथित VIP एंगल की जांच और दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग
अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन