न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेकऑफ के बाद तकनीकी गड़बड़ी, एयर इंडिया की फ्लाइट को लौटना पड़ा वापस

दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ मिनट बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटी। पायलटों की सूझबूझ से सैकड़ों यात्रियों की जान बची।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Dec 2025 12:19:35

टेकऑफ के बाद तकनीकी गड़बड़ी, एयर इंडिया की फ्लाइट को लौटना पड़ा वापस

दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की एक फ्लाइट को सोमवार को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद आपात स्थिति में वापस राजधानी लौटना पड़ा। हवा में मौजूद सैकड़ों यात्रियों की जान उस वक्त सांसत में आ गई, जब विमान के एक इंजन में तकनीकी खामी सामने आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलटों ने बिना देरी किए सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एयर टर्नबैक का फैसला लिया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 से जुड़ी है, जो दिल्ली से मुंबई जा रही थी। यह उड़ान बोइंग 777-300ER (VT-ALS) विमान से संचालित की जा रही थी।

टेकऑफ के तुरंत बाद कैसे सामने आई तकनीकी गड़बड़ी

सूत्रों के मुताबिक, टेकऑफ के कुछ ही देर बाद जब विमान के फ्लैप्स को वापस समेटा जा रहा था, उसी दौरान कॉकपिट में दाहिने इंजन से जुड़ी एक चेतावनी सामने आई। संकेत मिला कि इंजन का ऑयल प्रेशर तेजी से कम हो रहा है। हालात तब और गंभीर हो गए जब कुछ ही क्षणों में ऑयल प्रेशर पूरी तरह शून्य पर पहुंच गया, जिससे उड़ान के लिए जोखिम भरी स्थिति बन गई।

पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

विमान में उत्पन्न तकनीकी समस्या को भांपते हुए पायलटों ने तय प्रक्रियाओं के तहत तुरंत एयर टर्नबैक का निर्णय लिया। विमान को नियंत्रित ढंग से वापस दिल्ली एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया। सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी टल गई।

एयर इंडिया ने जारी किया आधिकारिक बयान

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि फ्लाइट को मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुसार दिल्ली वापस लाया गया। एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही और इस दौरान किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई। यात्रियों की सुरक्षा में किसी तरह की समझौता नहीं किया गया।

विमान ग्राउंडेड, विस्तृत जांच जारी

एयर इंडिया के अनुसार, संबंधित विमान को फिलहाल ग्राउंडेड कर दिया गया है और उसकी गहन तकनीकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पूर्व रिकॉर्ड में इंजन ऑयल की खपत को लेकर किसी तरह की असामान्यता दर्ज नहीं थी। एयरलाइन ने कहा है कि सभी आवश्यक तकनीकी परीक्षण पूरे होने और समस्या के समाधान के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान सेवा में शामिल किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी