न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला

CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया। जानें BNS की धारा 163, पुलिस के नोटिस और सेंट्रल पार्क बंद होने से जुड़ी पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 16 Oct 2026 5:30:15

CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ के बीच दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें पंचकुइंया रोड स्थित एनसीपी प्रवक्ता के घर से बाहर निकलते ही अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 का हवाला दिया। दीपके ने पुलिस से सवाल किया कि जब वह अभी कनॉट प्लेस (सीपी) पहुंचे ही नहीं हैं, तो उन्होंने किस नियम का उल्लंघन किया है। मौके पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। हिरासत में लिए जाने के दौरान दीपके पुलिस से अपने खिलाफ कार्रवाई की वजह पूछते नजर आए। उन्होंने कहा, “मैंने कौन सा उल्लंघन किया है? मैं तो अकेला हूं, बाकी तो मीडियावाले हैं।” उनका कहना था कि पुलिस ने कनॉट प्लेस जाने पर मनाही की बात कही है, लेकिन वह अभी घर से निकले भी नहीं हैं। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि एहतियातन हिरासत में लिया जा रहा है।

शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च का था कार्यक्रम

CJP ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लोगों से तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की थी। पार्टी ने इस कार्यक्रम को ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च नाम दिया था। इसमें शामिल होने के लिए अभिजीत दीपके पिछले दिनों मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। पार्टी इससे पहले भी इस मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। बीते 10 अक्टूबर को CJP ने एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया था, लेकिन जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण लोग वहां नहीं पहुंच सके थे। इन प्रदर्शनों में CJP को कांग्रेस, वामपंथी दलों समेत विपक्ष के अन्य दलों का समर्थन मिल रहा है।

मार्च से कुछ घंटे पहले दीपके को दिया गया था नोटिस

दिल्ली पुलिस ने मार्च आयोजित न करने को लेकर शुक्रवार को ही अभिजीत दीपके को नोटिस थमा दिया था। प्रस्तावित कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले दिल्ली में CJP के संस्थापक के आवास पर 20 से अधिक पुलिसकर्मी पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने के संबंध में नोटिस दिया था। अधिकारियों के अनुसार, नोटिस में कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू होने का उल्लेख किया गया था। इसके अलावा, पुलिस ने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण बाजारों, अस्पतालों और अहम सरकारी इमारतों की मौजूदगी का हवाला दिया। अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि प्रदर्शन के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इसी आधार पर मार्च को लेकर आपत्ति जताई गई थी।

एनडीएमसी ने 16 और 17 अक्टूबर के लिए बंद किया सेंट्रल पार्क

CJP के मार्च के लिए सेंट्रल पार्क को चुना गया था, लेकिन नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने 16 और 17 अक्टूबर को पार्क बंद रखने का फैसला किया। ऐसे में पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रम के बीच पार्क में प्रवेश को लेकर स्थिति महत्वपूर्ण हो गई।
इधर, किसी भी संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। पुलिस ने 6,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 220 कंपनियों को तैनात किया। अभिजीत दीपके को नोटिस कनॉट प्लेस थाने के थाना प्रभारी (SHO) की ओर से जारी किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला
CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर  दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला