न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अगर शादी न कराता तो ड्रम में मिलती मेरी लाश' – पत्नी की भतीजे से शादी के बाद टूटा पति, छलक पड़ा दर्द

बिहार के जमुई से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने भतीजे से मंदिर में शादी कर ली। पीड़ित पति विशाल दुबे ने रोते हुए कहा, अगर शादी नहीं कराता तो ड्रम में मेरी लाश मिलती। अब वह अपनी बेटी और बीमार मां के साथ अकेले जिंदगी गुजार रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 12:54:00

'अगर शादी न कराता तो ड्रम में मिलती मेरी लाश' – पत्नी की भतीजे से शादी के बाद टूटा पति, छलक पड़ा दर्द

जमुई के सिकहरिया गांव से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक सोच को झकझोर कर रख दिया है। कुछ दिन पहले आयुषी कुमारी नाम की महिला ने अपने पहले पति विशाल दुबे की मौजूदगी में रिश्ते में लगने वाले भतीजे सचिन दुबे से मंदिर में शादी कर ली थी। इस घटना से अब पति विशाल का दिल बुरी तरह टूटा हुआ है और उसने कैमरे के सामने फफकते हुए कई चौंकाने वाले राज खोले हैं।

डर और बेबसी से भरी पति की आपबीती

विशाल दुबे ने बताया कि आयुषी और सचिन ने उसे खुली धमकी दी थी कि अगर वह उनके रास्ते में आया, तो जान से हाथ धो बैठेगा। उसकी आंखों में आंसू छलकते हुए उसने कहा, "अगर शादी न कराता, तो शायद आज मेरी लाश किसी ड्रम में मिलती। जान बचानी थी, इसलिए मजबूरी में दोनों को जाने देना पड़ा।"

पति ने छोड़ दी नौकरी, फिर भी नहीं बदला हालात का रुख

विशाल ने बताया कि उसे जब पत्नी के व्यवहार में बदलाव महसूस हुआ, तो उसने फ्लिपकार्ट की नौकरी छोड़कर गांव लौटने का फैसला किया ताकि परिवार को टूटने से बचा सके। "एक साल तक मैंने समझाया, विनती की, लेकिन वह नहीं मानी। उल्टा मुझे ही जान से मारने की धमकी दी गई।" थाने में शिकायत भी दी, मगर समझौते के बाद आयुषी को घर वापस लाया। इसके बावजूद डर और धमकियों का सिलसिला नहीं थमा।

अकेलापन, समाज की बातें और टूटा मन

विशाल आज भी उस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। वह अकेले ही अपनी छोटी बेटी और बीमार मां की देखभाल कर रहे हैं। "लोग बातें बना रहे हैं, ताने दे रहे हैं, लेकिन अब मेरी दुनिया सिर्फ मेरी बेटी और मां हैं।" आज वह चाय की दुकान लगाकर परिवार को दो वक्त की रोटी देने की कोशिश कर रहे हैं।

भतीजे के प्यार में क्यों फिसल गई चाची?

पटना के राजीव नगर की रहने वाली आयुषी की शादी 2021 में विशाल से हुई थी। दोनों की एक चार साल की बेटी भी है। लेकिन सोशल मीडिया के ज़रिए उसकी जान-पहचान गांव के ही सचिन दुबे से हुई, जो रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। जल्द ही मुलाकातों ने दोस्ती और फिर प्रेम का रूप ले लिया। 15 जून को दोनों घर छोड़कर भाग गए और लौटकर मंदिर में शादी कर ली।

एक नई शुरुआत, लेकिन पीछे छूट गई एक टूटी हुई ज़िंदगी

आयुषी ने अपने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने बेटी को विशाल के पास छोड़ दिया है और कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दायर की है। मगर इस पूरी घटना के बाद सबसे ज्यादा टूटा हुआ शख्स है विशाल, जो हर दिन खुद को और अपने परिवार को संभालने की जद्दोजहद में जी रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश