न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देवर से प्यार में पागल हुई पत्नी, रच डाली खौफनाक साजिश– बुलवाया शूटर, करवाया पति का कत्ल

बिहार के बख्तियारपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने चचेरे देवर से शादी की चाहत में पति की हत्या के लिए शूटर बुलवाया। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और केस का खुलासा कर दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 9:20:20

देवर से प्यार में पागल हुई पत्नी, रच डाली खौफनाक साजिश– बुलवाया शूटर, करवाया पति का कत्ल

बिहार के बख्तियारपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां पुलिस ने मंगलवार को एक दिव्यांग युवक धीरज कुमार (25) की हत्या का राज़ पूरी तरह से खोल दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि इस हत्याकांड के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि उसकी पत्नी शालू कुमारी (22) का हाथ है। शादी के सात फेरों की कसमें तोड़ते हुए पत्नी ने अपने ही चचेरे देवर के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की पूरी साजिश रची। वजह सिर्फ इतनी थी कि वह देवर से शादी करना चाहती थी और पति उसके रास्ते का रोड़ा बन गया था।

चौंकाने वाला खुलासा: प्यार में अंधी पत्नी ने की पति की सुपारी किलिंग की प्लानिंग

पुलिस पूछताछ में जब पत्नी शालू ने अपना जुर्म कबूल किया, तो अफसर भी दंग रह गए। उसने बताया कि वह काफी समय से अपने चचेरे देवर के साथ प्रेम संबंध में थी और दोनों मिलकर पति धीरज को रास्ते से हटाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर 2 लाख 43 हजार रुपये कैश और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जो इस खौफनाक साजिश का हिस्सा थे।

जमीन बिक्री के 9 लाख रुपए भी बने हत्या की वजह

बख्तियारपुर के रबाईच निवासी स्व. धर्मनाथ सिंह उर्फ बंठू सिंह के बेटे धीरज कुमार का शव सोमवार को धोबा नदी के किनारे मिला था। जांच के लिए गठित विशेष टीम को शुरू से ही पत्नी पर शक हुआ, क्योंकि पति के गायब होने के बावजूद उसने थाने में इसकी सूचना नहीं दी। जब गहराई से जांच हुई तो सामने आया कि मृतक की पत्नी और चचेरा देवर दो साल से रिश्ते में थे। कुछ दिन पहले ही धीरज ने 9 लाख रुपए में एक जमीन बेची थी, और उन पैसों पर दोनों की नज़र थी।

धोखे से बुलाया पुल पर और कर दी निर्मम हत्या

पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला ने देवर के साथ मिलकर धोखे से धीरज को धोबा पुल पर बुलाया, जहां पहले से तैनात शूटर ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया गया। घटनास्थल से खून के धब्बे और अन्य सबूत भी बरामद हुए हैं। थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा के अनुसार, इस पूरी वारदात में कुल पांच अपराधी शामिल थे। फिलहाल पत्नी को जेल भेजा जा चुका है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप