न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार का चौंकाने वाला मामला: दो साल के बच्चे ने सांप को दांतों से काटकर उतारा मौत के घाट, डॉक्टर भी रह गए हैरान

पश्चिम चंपारण के बनकटवा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब दो साल के बच्चे गोविंदा ने ज़हरीले कोबरा सांप को दांतों से काटकर मार डाला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 1:28:00

बिहार का चौंकाने वाला मामला: दो साल के बच्चे ने सांप को दांतों से काटकर उतारा मौत के घाट, डॉक्टर भी रह गए हैरान

पश्चिम चंपारण से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ इलाके के लोगों को बल्कि अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों को भी चकित कर दिया। शुक्रवार को बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में एक बुज़ुर्ग महिला अपने दो साल के पोते को लेकर पहुंचीं। जब डॉक्टरों ने बच्चे की तबीयत के बारे में पूछा, तो महिला ने बताया कि उसके पोते ने एक ज़हरीले कोबरा सांप को दांतों से काटकर मार डाला है। यह सुनकर डॉक्टर भी चौंक उठे, लेकिन बिना समय गंवाए उन्होंने बच्चे का इलाज शुरू किया। राहत की बात यह रही कि बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कैसे हुआ यह अनोखा हादसा?

यह घटना मझौलिया प्रखंड के बनकटवा गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे की है। गांव निवासी सुनील शाह की पत्नी घर के पीछे लकड़ियां तोड़ रही थीं। उसी दौरान लकड़ियों के ढेर से एक जहरीला सांप (गेहूंवन, जिसे कोबरा भी कहा जाता है) बाहर निकल आया, लेकिन महिला की नज़र उस पर नहीं पड़ी। वहां पास में उनका दो साल का बेटा गोविंदा कुमार खेल रहा था। बच्चे की निगाह जैसे ही सांप पर पड़ी, उसने बिना किसी डर के पहले उसे ईंट से मारा और फिर उठाकर दांतों से काट लिया।

गोविंदा की दादी बताती हैं कि जब उन्होंने अपने पोते के हाथ में सांप देखा, तो घबरा गईं और परिवार के अन्य सदस्य भी दौड़ते हुए वहां पहुंच गए। लेकिन तब तक गोविंदा सांप को दांतों से काट चुका था और सांप की मौके पर ही मौत हो गई।

इलाज के लिए पहले पीएचसी, फिर GMCH में भर्ती

सांप से उलझने और काटने के कुछ ही देर बाद गोविंदा की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। घबराए परिजनों ने उसे तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे GMCH, बेतिया रेफर कर दिया।

GMCH में बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर सौरव कुमार ने बताया कि बच्चे के चेहरे और मुंह में सूजन है, लेकिन फिलहाल स्थिति सामान्य है। बच्चे को लगातार मॉनिटरिंग में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम उस पर नजर बनाए हुए है। समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी जान बच पाई और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है।

मासूमियत और बहादुरी का अद्भुत उदाहरण

दो साल के नन्हे गोविंदा ने जो किया, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। जहां आम लोग सांप को देखकर डर जाते हैं, वहीं यह मासूम बच्चे ने अपनी मासूमियत में बहादुरी की मिसाल पेश कर दी। हालांकि यह एक खतरनाक घटना थी, लेकिन समय पर इलाज और परिवार की सतर्कता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। अब पूरा गांव इस बच्चे की चर्चा कर रहा है और उसे एक बहादुर योद्धा की उपाधि दे रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप