न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजस्वी को मिली करारी हार, तेज प्रताप ने कहा - राजनीति अब परिवारवाद की नहीं, सुशासन और विकास की होगी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव की हार पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं, बल्कि सुशासन और विकास की होगी। पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए तेज प्रताप ने जनता के विश्वास का आभार जताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Nov 2025 8:28:14

तेजस्वी को मिली करारी हार, तेज प्रताप ने कहा - राजनीति अब परिवारवाद की नहीं, सुशासन और विकास की होगी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। गठबंधन ने डबल सेंचुरी लगाते हुए राज्य में अपनी पकड़ मजबूत कर दी। वहीं, महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। तेजस्वी यादव लंबे समय तक राघोपुर सीट से पीछे रहे और आखिरी समय में जीत दर्ज कर सके। इसी बीच लालू यादव के एक और बेटे, तेज प्रताप यादव को महुआ सीट पर हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद तेज प्रताप ने आरजेडी और कांग्रेस पर तंज कसा और पीएम मोदी व अमित शाह की प्रशंसा की। उन्होंने अपने भाई तेजस्वी को मजाकिया अंदाज में ‘फेलस्वी’ कहा।

तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के फेसबुक पोस्ट में लिखा कि इस हार में भी जनता की जीत छिपी है। उन्होंने कहा, “आज का परिणाम जनादेश है और मैं इसे स्वीकार करता हूं। हमारी हार के बावजूद बिहार ने स्पष्ट संदेश दे दिया कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं, बल्कि सुशासन, शिक्षा और विकास की होगी। यह हार जयचंदों की हार है। जैसा हमने पहले कहा था, इस चुनाव के बाद बिहार से कांग्रेस धीरे-धीरे खत्म होती दिख रही है। हार के बावजूद मैं जीता हूं क्योंकि जनता का प्यार और विश्वास मेरे साथ है। लेकिन सच्चाई यह है कि इन जयचंदों ने RJD को भीतर से खोखला कर दिया, जिसकी वजह से तेजस्वी फेलस्वी बन गए।”

उन्होंने आगे कहा, “जिन्होंने अपनी कुर्सी और राजनीति बचाने के लिए अपने घर को आग लगाई, इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। जनता ही मां-बाप होती है। उनका फैसला सर्वोपरि है और मैं उसी भावना के साथ जनता का निर्णय स्वीकार करता हूं। हार और जीत अलग बातें हैं, लेकिन इरादा और प्रयास ही असली जीत हैं। महुआ की जनता से किए गए मेरे वादे मैं निरंतर निभाऊंगा। चाहे मैं विधायक बनूं या नहीं, मेरे दरवाजे जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे।”

पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

तेज प्रताप ने कहा, “बिहार ने सुशासन की सरकार चुनी है, और हम इसका सम्मान करते हैं। जनता के हित में हर कदम पर रचनात्मक भूमिका निभाएंगे। यह विजय हमारे कर्मठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। साथ ही, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सुशासन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की रणनीति और मेहनत भी इस जीत के पीछे महत्वपूर्ण कारण हैं। NDA की अटूट एकता ने इस विजय को संभव बनाया। गठबंधन की सभी पांच पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा और जनता ने अपना समर्थन देकर इस एकता को सफलता में बदल दिया।”

उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, “यह जीत बिहार की जनता की है, यह विश्वास की जीत है, यह विकास और सुशासन के संकल्प की जीत है। बिहार की युवा शक्ति, मातृशक्ति और जनता को मैं दिल से धन्यवाद देता हूं। आपका अपार प्यार मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। जनता की आवाज़ बनकर, हम और मजबूती से लौटेंगे।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया