न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तेज प्रताप यादव पर FIR दर्ज, नामांकन के दौरान चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला

महुआ विधानसभा सीट से नामांकन के दौरान तेज प्रताप यादव पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज। नीली बत्ती और पुलिस लोगो लगी निजी गाड़ी के इस्तेमाल के बाद FIR हुई दर्ज।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 9:34:59

तेज प्रताप यादव पर FIR दर्ज, नामांकन के दौरान चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेज प्रताप यादव पर बिहार के वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान चुनाव आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को इस मामले की पुष्टि की।

मामले का विवरण

जिला पुलिस के बयान के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें तेज प्रताप यादव को 16 अक्टूबर को नामांकन जुलूस के दौरान नीली बत्ती और पुलिस का लोगो लगी SUV का उपयोग करते हुए देखा गया। इसके बाद महुआ क्षेत्र अधिकारी ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि मामले की जांच में पाया गया कि वाहन पर लगी नीली बत्ती और पुलिस का लोगो निजी था, इसलिए इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।

नामांकन के दौरान हुआ था यह विवाद

जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव 16 अक्टूबर को वैशाली में अपना नामांकन कराने पहुंचे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे। नामांकन के दौरान उनके काफिले में एक गाड़ी पर नीली बत्ती और पुलिस का लोगो लगा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया।

गाड़ी मालिक पर मामला दर्ज

डीएसपी 1 राज कुमार शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि तेज प्रताप यादव की रैली में इस्तेमाल की गई यह गाड़ी सिद्धनाथ सिंह के बेटे प्रमोद कुमार यादव की निजी गाड़ी पाई गई। निजी वाहन पर पुलिस का लोगो और नीली बत्ती लगाना गंभीर अपराध है। इस पर भोजपुर जिले में गाड़ी मालिक और ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?