न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजस्वी के वोटर मोदी की गोद में चाय पी रहे हैं, ये लोग घमंड में चूर हैं: ओवैसी का करारा हमला

बिहार चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव पर किया करारा हमला, कहा कि भाजपा की जीत के पीछे तेजस्वी के वोटर मोदी की गोद में बैठकर चाय पी रहे हैं। ओवैसी ने मुस्लिम नेतृत्व और युवाओं की भागीदारी पर भी जोर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 4:03:55

तेजस्वी के वोटर मोदी की गोद में चाय पी रहे हैं, ये लोग घमंड में चूर हैं: ओवैसी का करारा हमला

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी बिहार चुनाव में पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने मधुबनी जिले के ज़ीरो माइल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया। ओवैसी ने कहा कि भाजपा की जीत के पीछे असली वजह वही लोग हैं, जो बाद में AIMIM पर ‘बी टीम’ होने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा— “भाजपा इसलिए जीतती है क्योंकि तेजस्वी यादव के वोटर मोदी की गोद में बैठकर चाय पी रहे हैं। अपने समर्थकों को संभाल नहीं पाते और दोष हम पर मढ़ देते हैं।” ओवैसी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर तेजस्वी इसी तरह अहंकार में डूबे रहेंगे, तो इसका नुकसान पूरे बिहार को भुगतना पड़ेगा और जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

मुस्लिम नेतृत्व की ज़रूरत पर जोर

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने सभा में मौजूद भीड़ से कहा कि “सत्तर साल काफी होते हैं यह समझने के लिए कि जब तक मुस्लिम समाज अपनी खुद की लीडरशिप खड़ी नहीं करेगा, तब तक उसके मुद्दों पर कोई बात नहीं होगी।” उन्होंने बताया कि बिहार में मुस्लिम आबादी करीब 19% है, जो इतनी बड़ी संख्या है कि किसी भी सरकार या राजनीतिक फैसले में उनकी भूमिका को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता।
ओवैसी ने मुसलमानों से अपील की— “आप केवल वोट डालकर घर न बैठें, बल्कि अपनी लीडरशिप तैयार करें। AIMIM जो लड़ाई लड़ रही है, वह आपकी आवाज़ बनकर लड़ी जा रही है। इसमें आपका सहयोग बेहद ज़रूरी है।”

“हम नहीं चाहते कि नीतीश और भाजपा फिर लौटें”

ओवैसी ने आगे कहा कि बिहार की लगभग 60% आबादी युवाओं की है, जिनकी उम्र 25 वर्ष से कम है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा— “जब वोट देने जाएं, तो अपने भविष्य को ध्यान में रखें। आपने सालों तक अलग-अलग दलों को जिताया, लेकिन आपको उसका फायदा नहीं मिला।” उन्होंने देश में बढ़ती धार्मिक कट्टरता पर चिंता जताते हुए कहा कि मुसलमानों के खिलाफ नफरत और हिंसा बढ़ती जा रही है। “हमारी लड़ाई इंसाफ की है। AIMIM चाहती है कि बिहार में दोबारा नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार न लौटे।”

“लालू को लिखा खत, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला”

सभा के दौरान ओवैसी ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर गठबंधन का प्रस्ताव दिया था। “हमने कहा था कि छह सीटें दीजिए, मंत्री पद की मांग नहीं करेंगे, बस भाजपा की फिरकापरस्ती के खिलाफ मिलकर लड़ें। लेकिन हमारे प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं दिया गया।” उन्होंने कहा कि अगर चुनाव नतीजे कुछ अलग आते हैं, तो जनता खुद देख लेगी कि मोदी को बिहार में आने से कौन रोक रहा था। ओवैसी ने तीखे अंदाज़ में कहा— “बार-बार हमें बी टीम कहा जाता है, जबकि असली वजह ये हैं जिनकी लापरवाही से भाजपा जीतती है। तेजस्वी का वोटर मोदी की गोद में बैठकर चाय पी रहा है, और ये लोग फिर भी अहंकार में डूबे हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप