न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरे प्यारे मम्मी-पापा... परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव हुए भावुक, लालू-राबड़ी के लिए लिखा भावनात्मक संदेश

तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद उनके माता-पिता लालू-राबड़ी के लिए भावुक संदेश। अनुष्का यादव के साथ वायरल तस्वीर और परिवार में उठे विवाद की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 9:31:33

मेरे प्यारे मम्मी-पापा... परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव हुए भावुक, लालू-राबड़ी के लिए लिखा भावनात्मक संदेश

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को एक वायरल तस्वीर के बाद परिवार और पार्टी दोनों से बाहर कर दिया गया है। इस फैसले के बाद तेज प्रताप भावुक हो गए और अपने माता-पिता के लिए सोशल मीडिया पर एक मार्मिक संदेश साझा किया। बात उस समय चर्चा में आई जब तेज प्रताप यादव की एक युवती के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बाद में तेज प्रताप ने इस युवती को अनुष्का यादव बताया और कहा कि वे दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद ही पारिवारिक हलचल शुरू हुई और अंततः लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया। हालांकि तेज प्रताप यादव ने बाद में दावा किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था और यह उनके खिलाफ साजिश है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पोस्ट का उद्देश्य उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करना था।

इस घटनाक्रम के बीच तेज प्रताप यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'मेरे प्यारे मम्मी-पापा... मेरी सारी दुनिया आप दोनों में ही समाई है। आप भगवान से बढ़कर हैं। जो भी आदेश आप देते हैं, वह मेरे लिए सर्वोपरि है। आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे कुछ और नहीं चाहिए, बस आपका प्यार और विश्वास चाहिए। पापा, अगर आप नहीं होते तो ना पार्टी होती और ना राजनीति में मेरे साथ कुछ जयचंद जैसे लोग होते। बस आप दोनों स्वस्थ रहें और हमेशा खुश रहें, यही मेरी कामना है।'

तेज प्रताप का यह भावनात्मक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां यह उनके परिवार के प्रति प्रेम और सम्मान को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर यह इस बात को भी उजागर करता है कि वे मौजूदा हालात से कितने आहत हैं। गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव पहले से शादीशुदा हैं। उनकी शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी, लेकिन अब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया। इसी बीच तेज प्रताप के छोटे भाई और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने कोलकाता में एक बेटे को जन्म दिया। तेज प्रताप ने इस अवसर पर अपने भाई को "बड़े पापा" बनने की बधाई भी दी, जो इस विवाद के बीच एक सकारात्मक भावनात्मक क्षण था।

इस पूरे मामले पर अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा, "मैं तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लालू जी से पूछना चाहता हूं कि यह कार्रवाई क्यों की गई? क्या उन्होंने कोई ऐसा अपराध किया है जिससे परिवार की बदनामी हो सकती है?" आकाश ने आगे कहा कि मेरी बहन के निजी जीवन के बारे में बोलना मेरा अधिकार नहीं है। यह कोई सार्वजनिक मुद्दा नहीं है। अगर तेज प्रताप या मेरी बहन चाहें तो खुद इस बारे में कुछ कह सकते हैं।

बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में उठे इस भावनात्मक और राजनीतिक तूफान ने न सिर्फ पार्टी के भीतर भूचाल ला दिया है, बल्कि परिवार की निजी जिंदगी को भी सार्वजनिक चर्चा का विषय बना दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत