न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अभी बच्चा है ऊ, चुनाव के बाद झुनझुना पकड़ाएंगे', तेज प्रताप के तंज पर तेजस्वी का जवाब- 'उम्र में कच्चा, जुबान में पक्का'

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लालू परिवार के दो बेटों, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच बयानबाजी और राजनीतिक टकराव चर्चा में। तेज प्रताप ने कह अभी बच्चा है ऊ, चुनाव के बाद झुनझुना पकड़ाएंगे, जबकि तेजस्वी ने जवाब दिया, उम्र में कच्चा, जुबान में पक्का। जानें दोनों नेताओं के तकरार और बिहार की राजनीति पर इसका असर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Nov 2025 4:11:41

 'अभी बच्चा है ऊ, चुनाव के बाद झुनझुना पकड़ाएंगे',  तेज प्रताप के तंज पर तेजस्वी का जवाब- 'उम्र में कच्चा, जुबान में पक्का'

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर लालू परिवार के दो राजनीतिक सितारे, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, अपनी बयानबाजी और राजनीतिक तकरार के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप यादव ने हाल ही में अपने छोटे भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे अभी “बच्चा” हैं।

पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा, “तो करने दीजिए, अभी बच्चा है ऊ, चुनाव के बाद उसको झुनझुना पकड़ाएंगे।” उनके इस बयान से यह साफ हो गया कि वे छोटे भाई की राजनीतिक समझ और अनुभव पर सवाल उठा रहे हैं।

तेजस्वी यादव का करारा जवाब

इस बयान के कुछ दिनों बाद, शनिवार को गया जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित रामसहाय उच्च विद्यालय मैदान में महागठबंधन की चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने मंच से प्रतिक्रिया दी।

सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और ग्रामीण मौजूद थे। तेजस्वी ने कहा, “उम्र में कच्चा हूं पर जुबान का पक्का हूं।” उन्होंने बिहार में बदलाव की लहर और जनता से जात-पात व धर्म से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर मतदान करने की अपील की।

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार में कोई ठोस विकास नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता केवल 20 महीने का अवसर दे, और अगर वे बदलाव नहीं ला सके, तो राजनीति छोड़ देंगे।

दिल्ली के रिमोट से चल रही बिहार सरकार

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार दिल्ली के रिमोट से नियंत्रित की जा रही है। उन्होंने बेरोजगारी, पलायन, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। महागठबंधन की सरकार बनने पर उन्होंने युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान और गरीबों को न्याय देने का भरोसा दिलाया। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उनके प्रमुख एजेंडे होंगे। तेजस्वी ने मंच पर जनता से कहा कि वे केवल विकास के मुद्दे पर मतदान करें और बिहार अब उसका बेटा ही चलाएगा।

लालू परिवार में राजनीतिक टकराव

इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि लालू परिवार के दोनों बेटों की राजनीतिक राहें इस चुनाव में टकरा रही हैं। जहां तेज प्रताप अपने अंदाज में छोटे भाई पर तंज कस रहे हैं, वहीं तेजस्वी आत्मविश्वास और बदलाव के वादे के साथ अपना चुनाव अभियान आगे बढ़ा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया