न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेज प्रताप के महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर तेजस्वी की प्रतिक्रिया ने बढ़ाई हलचल, बोले– 'कितनी पार्टियां बनेंगी…'

बिहार की राजनीति में हलचल तेज, तेज प्रताप यादव ने महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान। तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया कितनी पार्टियां बनेंगी... ने आरजेडी में मतभेदों को उजागर किया। जानिए क्या है इस राजनीतिक ड्रामे के पीछे की कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 11:56:43

तेज प्रताप के महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर तेजस्वी की प्रतिक्रिया ने बढ़ाई हलचल, बोले– 'कितनी पार्टियां बनेंगी…'

बिहार में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी तेज होती जा रही है और राजनीतिक दलों के साथ-साथ कई नेता भी अपनी रणनीति बदलते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है, वहीं दूसरी ओर नए मोर्चे भी खुलने लगे हैं। इन्हीं राजनीतिक हलचलों के बीच आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है, जिसने पार्टी में हलचल मचा दी है।

इस अप्रत्याशित कदम पर तेज प्रताप के छोटे भाई और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो प्रतिक्रिया दी, वह चौंकाने वाली रही। जब उनसे इस पर सवाल किया गया, तो उन्होंने संक्षेप में कहा, "कितनी पार्टी बनती है..." और बिना कुछ और बोले मीडिया से आगे बढ़ गए।

तेज प्रताप की मंशा हमेशा तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की रही

तेज प्रताप यादव के इस फैसले ने जरूर आरजेडी के भीतर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन तेज प्रताप कई मौकों पर यह साफ कर चुके हैं कि उनकी प्राथमिकता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनते देखना है। पार्टी से बाहर निकलने और मतभेदों के बावजूद उन्होंने इस लक्ष्य की बात दोहराई है।

जन संवाद में जुटे तेज प्रताप, चुनावी जमीन पर कर रहे तैयारी

तेज प्रताप यादव इन दिनों सक्रियता से जनसम्पर्क अभियान चला रहे हैं। वे विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। हाल ही में वे मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बोचहां विधानसभा क्षेत्र के बोरवारा गांव में जन संवाद कार्यक्रम किया। इस मौके की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं और लिखा, “आज मैंने मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र के बोरवारा में जन संवाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित किया। अब समय है सामाजिक न्याय, अधिकार और सम्पूर्ण बदलाव को सशक्त करने का।”

महुआ सीट से पहले भी जीत चुके हैं तेज प्रताप

गौरतलब है कि वर्तमान में तेज प्रताप यादव हसनपुर से विधायक हैं, जबकि जिस महुआ विधानसभा सीट से वे 2025 में निर्दलीय लड़ने की बात कर रहे हैं, वह इस समय आरजेडी के खाते में है और वहां से विधायक हैं मुकेश रोशन। लेकिन यह वही सीट है जहां से तेज प्रताप ने 2015 में आरजेडी प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। शायद इसी भावनात्मक जुड़ाव और चुनावी अनुभव के चलते उन्होंने फिर से इसी सीट से मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।

पिछली बार जहां वे पार्टी के सिंबल पर चुनावी समर में थे, इस बार वे अकेले दम पर अपनी राजनीतिक ताकत साबित करने की तैयारी में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 8 आरोपी, 74 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 8 आरोपी, 74 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
श्रेयस अय्यर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, रोहित की पत्नी रितिका का रिएक्शन हुआ वायरल
श्रेयस अय्यर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, रोहित की पत्नी रितिका का रिएक्शन हुआ वायरल
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला