न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कई महिलाओं से अवैध संबंध रहे हैं तेज प्रताप के, मामा साधु यादव ने भांजे के चरित्र पर लगाए दाग

तेज प्रताप यादव को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उनके मामा साधु यादव ने उन पर कई महिलाओं से अवैध संबंध रखने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। जानिए पूरा विवाद, फेसबुक पोस्ट, और राजनीतिक नतीजे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 6:27:13

 कई महिलाओं से अवैध संबंध रहे हैं तेज प्रताप के, मामा साधु यादव ने भांजे के चरित्र पर लगाए दाग

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही उन्होंने तेज प्रताप से सभी पारिवारिक संबंध भी समाप्त करने का ऐलान किया है। यह घोषणा लालू यादव ने 25 मई (रविवार) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की।

इससे ठीक एक दिन पहले, तेज प्रताप के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में दावा किया गया था कि वह पिछले 12 वर्षों से एक युवती के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि कुछ ही घंटों बाद तेज प्रताप ने सफाई दी कि उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया गया था।

तेज प्रताप यादव शादीशुदा हैं, और उनकी तलाक की याचिका अभी पटना के फैमिली कोर्ट में लंबित है। इसी बीच, उनके बड़े मामा साधु यादव (राबड़ी देवी के भाई) ने तेज प्रताप पर कई गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

साधु यादव के गंभीर आरोप

साधु यादव ने तेज प्रताप पर आरोप लगाया कि उनके कई महिलाओं से अवैध संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बात कोई नई नहीं है, तेज प्रताप पहले भी इस तरह के रिश्तों में लिप्त रहे हैं। साधु का दावा है कि बिहार की जनता जानती है कि लालू यादव ने अपने बेटे को पार्टी से निकालने का यह कदम किस दबाव में उठाया है।

साधु ने तेज प्रताप पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह खगौल की कायस्थ समाज की एक लड़की को भी "रखे हुए" थे। उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव ने उस लड़की को 10 नंबर बुलाकर 5 करोड़ रुपये दिए और दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक फ्लैट भी दिलवाया। साधु यादव के अनुसार, वह लड़की आज भी उसी फ्लैट में रहती है और उसका भाई नौकरी करता है। हालांकि, उन्होंने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप