न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मेरी मुर्गी का मर्डर हुआ है’ – सीवान में महिला थाने पहुंची, देवर-ननद पर गला दबाकर हत्या का आरोप

सीवान में महिला मुर्गी की हत्या का आरोप लेकर थाने पहुंची। देवर-ननद पर लगाया आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 5:57:41

‘मेरी मुर्गी का मर्डर हुआ है’ – सीवान में महिला थाने पहुंची, देवर-ननद पर गला दबाकर हत्या का आरोप

बिहार के सीवान जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जिसे भी इस बारे में जानकारी मिली, उसकी हंसी थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, सीवान के मुफ्फसिल थाने में सोमवार को एक महिला मरी हुई मुर्गी को हाथ में लेकर गंभीर भावनात्मक आक्रोश के साथ पहुंच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, टंडवा गांव की रहने वाली रिंकी देवी अचानक थाने आ गईं। उनके एक हाथ में मुर्गी थी, तो दूसरे हाथ में दर्द से भरा दस्तावेज़। जैसे ही उन्होंने थाने में प्रवेश किया, वह जोर-जोर से रोने लगीं और न्याय की गुहार लगाने लगीं कि "मर्डर हो गया है, मुझे इंसाफ चाहिए।"

पुलिसकर्मियों को शुरुआत में कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब महिला की पूरी करुण कथा सुनी, तो वे आश्वासन देने की स्थिति में आ गए।

देवर और ननद पर 'प्यारे पालतू' की हत्या का आरोप

tv9 की खबर के अनुसार रिंकी देवी का कहना है कि उनकी प्यारी मुर्गी, जिसे वह अपनी संतान जैसा प्रेम करती थीं, उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि वह रोज मुर्गी को अपने पास सुलाती थीं और उसे परिवार का हिस्सा मानती थीं। रिंकी का सीधा आरोप अपने देवर गुड्डू और ननद सोनम-शीला पर है कि इन तीनों ने मिलकर पूर्व नियोजित तरीके से मुर्गी को मार डाला।

अंडे से शुरू हुआ विवाद, बना हत्या का कारण

महिला ने कहा कि उसका देवर गुड्डू रोज मुर्गी के दो अंडे खा जाया करता था। एक दिन इस बात को लेकर गंभीर बहस हुई थी। इसके ठीक अगले दिन, यानी सोमवार को, गुड्डू और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर मुर्गी की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना कहने के बाद वह थाने में ही फफक कर रोने लगीं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने कहा पहले अंतिम संस्कार करो, फिर दर्ज किया केस

सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी ने पहले महिला से कहा कि वह मुर्गी को दफनाकर आएं। महिला ने वैसा ही किया और फिर वापस थाने लौटी। इस भावनात्मक घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आधिकारिक रूप से केस दर्ज कर लिया है और अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत