न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति कितनी है? कौन-सी कार चलाते हैं और कितना है सोना, जानें पूरी डिटेल

बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति, कार कलेक्शन, सोना और निवेश से जुड़ी पूरी जानकारी जानें। 2025 के हलफनामे के आधार पर उनकी चल और अचल संपत्ति का विस्तृत ब्यौरा यहां पढ़ें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 14 Apr 2026 8:24:12

बिहार: सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति कितनी है? कौन-सी कार चलाते हैं और कितना है सोना, जानें पूरी डिटेल

पटना: बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद अब Samrat Choudhary राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं। सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच लोगों के मन में उनके आर्थिक प्रोफाइल को लेकर जिज्ञासा बढ़ गई है। ऐसे में उनके द्वारा 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के आधार पर उनकी संपत्ति का पूरा ब्यौरा सामने आया है।

अगर उनकी चल संपत्ति की बात करें, तो हलफनामे के अनुसार वर्ष 2025 में उनके पास करीब 1,35,000 रुपये नकद मौजूद थे। इसके अलावा उनके अलग-अलग बैंक खातों में 10,18,438 रुपये और 3,09,688 रुपये जमा थे। विभिन्न निवेश योजनाओं में उन्होंने 4,18,030 रुपये, 5,23,092 रुपये और 22,42,547 रुपये लगाए हुए हैं। वहीं बीमा और बचत योजनाओं में भी उनका निवेश दर्ज है, जिसमें LIC में 8,07,420 रुपये, PPF में 10,28,502 रुपये और SBI Life में 1,50,000 रुपये शामिल हैं।

वाहनों और आभूषणों की बात करें तो सम्राट चौधरी के पास 2023 मॉडल की Bolero Neo कार है, जिसकी अनुमानित कीमत हलफनामे में करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा उनके पास 200 ग्राम सोना भी है, जिसकी कीमत 2025 के हिसाब से लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई थी, हालांकि मौजूदा बाजार दर के अनुसार इसकी कीमत में इजाफा संभव है।

इसके साथ ही उनके पास एक NP Bore Rifle भी है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। वहीं उनके पास एक रिवॉल्वर भी है, जो उन्हें उनके पिता से विरासत में मिली थी, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये दर्ज की गई है।

हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी की कुल चल संपत्ति 99,32,738 रुपये बताई गई है। वहीं अगर अचल संपत्ति की बात करें, तो उनके पास करीब 8,28,20,000 रुपये की संपत्ति है, जिसमें कृषि और गैर-कृषि भूमि दोनों शामिल हैं। खास बात यह है कि उनके ऊपर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज दर्ज नहीं है।

इस तरह वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति में 99,32,738 रुपये की चल संपत्ति और 8,28,20,000 रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। हालांकि अब 2026 में उनकी संपत्ति की वास्तविक स्थिति में बदलाव संभव है, क्योंकि बीते एक साल में उनके निवेश और परिसंपत्तियों में वृद्धि हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल